4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Ramayan’ की ‘मंथरा’ ने Amitabh से लेकर Salman-Shahrukh Khan को पीछे छोड़ा, देखें टॉप-10 लिस्ट

बॉलिवुड इंडस्ट्री में बहुत से स्टार्स हैं, जो एक से बढ़ कर एक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फिल्मों अपने नाम का रिकॉर्ड बनाने वाला कोई एक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेस है तो आप क्या कहेंगे, तो चलिए बताते हैं कि आपको कौन है वो एक्ट्रेस.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 May 2022, 4:57 PM IST

'Ramayan' की 'मंथरा' ने Amitabh से लेकर Salman-Shahrukh Khan को पीछे छोड़ा

'Ramayan' की 'मंथरा' ने Amitabh से लेकर Salman-Shahrukh Khan को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड की शुरूआत से लेकर अब तक इंडस्ट्री में ना जाने कितने कलाकार आए और गए. फिल्मों की इस दुनिया में आप सभी को एक से बढ़कर एक ऐक्टर्स देखने को मिल जाएंगे और इनमें से कोई न कोई आपको पसंदीदा भी जरूर होगा. जैसे अक्षय कुमार (Akshay Kuamr), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) या सलमान खान (Salman Khan). इसके अलावा भी अगर पूराने स्टार्स की बात करें तो उनमें जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह या फिर जॉनी लिवर और परेश रावल नाम शामिल हैं.

इसके अलावा भी कई स्टार्स हैं जिनके नाम जहन में आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कलाकारों में से एक ऐसी नायका भी है जो इस सभी स्टार्स पर भारी पड़ी. आप सही सुन रहे हैं एक महिला कलाकार ने इस स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया. उस नायका ने रामनंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में खलनायिका यानी 'मंथरा' का किरदार अदा किया था और इसके अलावा उन्होंने इतनी फिल्मों में काम किया, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लग सकता है. जी हां, हम यहां एक्ट्रेस ललिता पवार (Lalita Pawar) के बारे में बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'कौन क्या कर रहा, गूगल पर करता हूं सर्च', क्यों हर एक्टर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं Kartik Aaryan?


वैसे तो उन्होंने ज्यादा फिल्मों में खलनियका के ही किरदार निभाए हैं, जैसे बेरहम सास, मौसी या नानी... लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के बड़े-बड़े से नायक को फिल्मी रिकॉर्ड से पीछे छोड़ दिया. ललिता पवार को 'इंडियन सिनेमा की फर्स्ड लेडी' कहा जाता है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ललिता पवार ने करीबन 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है. जब वो महज 9 साल की थीं, तभी से ही ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था.


उन्होंने दशकों तक अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन उन्होंने 'रामायण' में 'मंथरा' का किरदार निभाकर उसे जीवंत बना दिया. जी हां, उनका नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है. इसके बाद खलनायक से लेकर कॉमेडी 'नन्दू' और 'काइम मास्ट गोगो' जैसे किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का नाम दूसरे नंबर पर आता है. उन्होंने भी 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.


इसके अलावा अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी 'सारांश' से अपने फिल्म करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म की खासियत ये थी कि इस फिल्म के दौरान अनुपम खेर ने महज 28 साल की उम्र में एक साठ साल के बूढ़े का किरदार निभाया था, जो आज भी याद किया जाता है. वो अभी भी बॉलिवुड में सक्रिय हैं और कुछ महीने पहले रिलीज हुई उनकी 'द कश्मीर फाइल्स' ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस लिस्ट में उनका नाम तीसरे नंबर पर आता है.


इसके बात चौथे नंबर पर अरुणा ईरानी (Aruna Irani) का नाम आता है. उन्होंने भी 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्मों में 'मां' के किरदार के साथ-साथ उनको कई फिल्मों में खलनायिका के किरदार में भी देखा जा चुका है. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा में भी काम किया है. खास बात ये है कि उनके किरदारों को काफी सराहा भी गया है.


इसके अलावा अमरीश पुरी (Amrish Puri), ओमपुरी (Ompuri), श्रीदेवी (Sridevi), धर्मेंद्र (Dharmendra), कादर खान (Kader Khan) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जैसे स्टार्स हैं, जिन्होंने करीबन 400 से लेकर 300 फिल्मों में काम किया है. वहीं खास बात तो ये है कि इस लिस्ट में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान या सलमान खान का नाम तक शामिल नहीं है.

यह भी पढ़ें: पिता संग लिपलॉक, एक्टर संग मारपीट; ऐसे कई विवादों से भरी है Pooja Bhatt की जिंदगी

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन