4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कौन क्या कर रहा, गूगल पर करता हूं सर्च’, क्यों हर एक्टर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं Kartik Aaryan?

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर्स रिलीज हो चुका है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक सभी एक्टर्स पर अपनी पैनी नजर रखते हैं.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 May 2022, 3:51 PM IST

हर एक्टर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं Kartik Aaryan

हर एक्टर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं Kartik Aaryan

'प्यार का पंचनामा' (Pyar Ka Panchnama) फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) के सीक्वल यानी 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको काफी पसंद भी किया गया है. फिल्म के रिलीज होने का कार्तिक के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani), तब्बू (Tabu) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं.

फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है. इसी बीच कार्तिक आर्यन अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने इस बात को माना है कि वो सभी स्टार्स पर अपनी नजर रखते हैं कौन क्या कर रहा है और किसके लिए क्या खबर चल रही है. कार्तिक आर्यन से पहले उनकी इस अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बारे में पूछा गया, जिसको लेकर एक्टर ने कहा कि 'जब इस फिल्म का ऑफर मेरे पास आया था कब मैंने बिल्कुल भी अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के बारे में नहीं सोचा था. मेरी या इस फिल्म की तुलना अक्षय जी से करना ठीक भी नहीं है. मैंने अक्षय जी को बचपन से ही सुपरस्टार की तरह ही देखा है. ये 'भूल भुलैया' का सीक्वल जरूर है, लेकिन कहानी, किरदार सब अलग और नया है'.

यह भी पढे़ं: पिता संग लिपलॉक, एक्टर संग मारपीट; ऐसे कई विवादों से भरी है Pooja Bhatt की जिंदगी

इसके अलावा जब कार्तिक से पूछा गया कि वो OTT के बारे में क्या सोचते हैं, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि 'मैं अपने फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहता है. मेरी फिल्म कब आएगी ये भी मैं पहले ही तय कर लेता हूं कि एक साल में 2 फिल्मे रिलीज हो सके. फिर चाहे वो सिनेमाघरों में रिलीज हो या 'धमाका' फिल्म की तरह OTT पर. मैं बस लोगों के मनोरंज के बारे में सोचता हूं. जब हमने धमाका बनाई थी तो लॉकडाउन का समय था और हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो कम लोगों में बन सके और लोगों तक आसानी से पहुंच सके. फैंस के साथ किसी भी प्लेटफार्म में मिलना मजेदार लगता है'.

वहीं जब कार्तिक से पूछा गया कि 'क्या आप अपने कॉम्पिटिटर्स या साथी कलाकारों के काम पर नजर रखते हैं?', जिसका जवाब देते हुए कार्तिन कहते हैं कि 'जी हां... मैं रखता हूं. पूरा-पूरा... मैं अपने साथी एक्टर्स पर नजर रखता हूं. सभी एक्टर्स के बारे में को गूगल सर्च करता हूं और देखता रहता हूं कि किसके बारे में क्या खबर चल रही है. क्यों क्या कब कहां किसके बारे में लिखा-पढ़ा जा रहा है. मैं सभी यानी सभी ऐक्टर्स को टैप करता रहता हूं. रैंडमली भी टैप करता हूं. मुझे अपने साभी एक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री में क्या चल रहा है इसके बारे में जानकारी रखना अच्छा लगता है'.

इसके अलावा साल 2019 में करण जौहर (Karan Johar) ने कार्तिक आर्यन को लेकर 'दोस्ताना 2' फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन साल 2021 में कार्तिक को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था इसपर उनका क्या कहना है तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि 'केवल बात का बतंगड़ बनाया गया. वो केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं'. बता दें कि कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म 'भूल भूलैया 2' 20 मई को थियेटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी पहली वाली फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन थे.

यह भी पढे़ं: जब 'हनुमान' का किरदार निभाने वाले Vindu Dara Singh को खानी पड़ी थी जेल की हवा, पत्नी Farha Naaz ने इसलिए काट ली थी हाथ की नस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन