4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल कपूर के शो पर स्टंट डायरेक्टर गीता टंडन ने लगाए बदसलूकी के आरोप, एक्टर ने मांगी माफी

Geeta Tandon-Anil Kapoor Controversy: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के गेम शो को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल स्टंट कोऑर्डिनेटर गीता टंडन ने अभिनेता अनिल कपूर के शो पर आरोप बदसलूकी का आरोप लगाया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:41 PM IST

Geeta Tandon-Anil Kapoor Controversy

गीता टंंडन-अनिल कपूर (फोटो सोर्स- IMDb)

Geeta Tandon-Anil Kapoor Controversy: स्टंट कोऑर्डिनेटर और कलाकार गीता टंडन ने अभिनेता अनिल कपूर के शो 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर अपने साथ हुए कथित बुरे व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। गीता का आरोप है कि उन्हें और उनके बेटे को शूटिंग के लिए बुलाने के बाद करीब नौ घंटे तक इंतजार कराया गया। इस दौरान प्रोडक्शन टीम की ओर से उन्हें कोई साफ जानकारी भी नहीं दी गई। गीता की शिकायत सामने आने के बाद अनिल कपूर और फराह खान ने उनसे माफी मांगी है।

बेटे के साथ दोपहर 12:30 बजे पहुंची थीं गीता

गीता टंडन ने सोशल मीडिया पर आठ स्लाइड की एक पोस्ट साझा कर अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनिल कपूर के शो में अपने बेटे के साथ मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई फीस भी नहीं मांगी थी, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इससे उनके काम को पहचान मिलेगी।

गीता के मुताबिक, वह दोपहर करीब 12:30 बजे सेट पर पहुंच गई थीं। उन्हें बताया गया था कि कुछ घंटों में उनका शूट हो जाएगा, लेकिन इंतजार लगातार बढ़ता गया। इस दौरान उन्हें और उनके बेटे को एक टेंट में बैठाया गया और शूटिंग को लेकर कोई सही जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि इस शूट के लिए उन्होंने अपना एक दिन का काम छोड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेटे को खास तौर पर गोवा से वापस बुलाया था। इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।

प्रोडक्शन मैनेजर के जवाब से हुईं नाराज

गीता ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि जब उन्होंने देरी और वहां हो रही परेशानी को लेकर प्रोडक्शन टीम से सवाल किया, तो प्रोडक्शन मैनेजर जयदीप ने कथित तौर पर कहा, 'अगर उन्हें जाना है तो जाने दो, लेकिन बिना साइन किए वो नहीं जा सकते।'

गीता ने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें और उनके बेटे को बिना किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए वहां से जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकती थीं। आखिरकार रात 9:15 बजे वह अपने बेटे के साथ सेट से चली गईं।

गीता ने ये भी साफ किया कि वह अनिल कपूर या फराह खान पर सीधे तौर पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा रही हैं। उनका मकसद सिर्फ पर्दे के पीछे हुई घटना को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को मिलने वाला सम्मान इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि वह कैमरे के सामने काम करता है या पीछे।

फराह खान और अनिल कपूर ने मांगी माफी

गीता की पोस्ट पर फराह खान ने प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गीता सेट पर इंतजार कर रही हैं। फराह ने बताया कि वह शाम को दूसरे एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं। अगर उन्हें पता होता तो वह गीता को अपनी वैन में बैठने के लिए कहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि अनिल कपूर भी ऐसा ही करते और वे दोनों गीता के काम का बहुत सम्मान करते हैं।

इसके बाद अनिल कपूर ने भी गीता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह जानकर उन्हें दुख हुआ कि गीता और उनके बेटे को सेट पर अच्छा अनुभव नहीं मिला। बतौर होस्ट उनकी कोशिश थी कि शो से जुड़े हर व्यक्ति को सम्मान और अपनापन महसूस हो। उन्होंने गीता की बात को गंभीरता से लेने की बात भी कही।

कौन हैं गीता टंडन?

गीता टंडन हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी स्टंट कोऑर्डिनेटर और कलाकार हैं। उन्हें इस क्षेत्र में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों की बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुकी हैं। उनके काम में 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम', 'रा.वन' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह 'द फैमिली मैन' जैसे शो में भी काम कर चुकी हैं। गीता 'खतरों के खिलाड़ी 5' में भी नजर आई थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन