4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब ‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले Vindu Dara Singh को खानी पड़ी थी जेल की हवा, पत्नी Farha Naaz ने इसलिए काट ली थी हाथ की नस

टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर और पहलवान दारा सिंह (Dara Singh) के बेटे विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) ने तब्बू की बहन फराह नाज (Farha Naaz) से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन ठीक नहीं पाई. फराह ने तो आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 May 2022, 1:25 PM IST

Vindu Dara Singh को खानी पड़ी थी जेल की हवा, पत्नी Farha Naaz ने इसलिए काट ली थी हाथ की नस

Vindu Dara Singh को खानी पड़ी थी जेल की हवा, पत्नी Farha Naaz ने इसलिए काट ली थी हाथ की नस

आप सभी लोगों ने रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) तो जरूर देखी होगी, तो उसमें पवन पुत्र हनुमान का किरदार निभाने वाले फेमस अभिनेता और पहलवान दारा सिंह (Dara Singh) को भी आप सभी अच्छे से जानते होंगे. उनके बेटे विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) भी एक अभिनेता हैं. उन्होंने भी कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया और साथ ही अपने पिता की तरह हनुमान का किरदार निभाया है. विन्दू दारा सिंह आज यानी 6 मई को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं.

विन्दू दारा सिंह के लिए दुख की बात ये है कि वो कभी अपने पिता की शोहरता हासिल नहीं पाए. विन्दू दारा सिंह पिछले रीब 20 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उनके बाद भी उनको वो शोहरत नहीं मिल पाई जो उनके पिता दारा सिंह की थी. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आप सभी को विंदू के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. साल 1994 में फिल्म ‘करण’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विंदू दारा सिंह ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया.

यह भी पढ़ें: घर की छत पर पति Veer Sahu संग रोमांटिक हुईं Sapna Choudhary, वीडियो शेयर कर लिखी ये 'खास बात'

इसके बाद वो हिंदी फिल्मों में सलमान खान के साथ भी नजर आए. विंदू ने सलमान के साथ 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'पार्टनर' जैसे हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा विन्दू दारा सिंह 'किससे प्यार करूं', 'मुझसे शादी करोगी', 'हाउसफुल' और 'कमबख्त इश्क' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. विंदू दारा सिंह ने तब्बू की बड़ी बहन और एक्ट्रेस फरहा नाज (Farha Naaz) से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं सकी.

बताया जाता है कि तीनों एक साथ एक ही डांस क्लास में जाते थे. उसी दौरान विंदू ने फराह को देखा और उनको दिल दे बैठे. इसी दौरान उन्होंने फराह से शादी के लिए पूछ लिया, लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया. इसके बाद जब वो लगातार उनसे शादी के लिए पूछते रहे तो फराह ने हां कह दी. लगभग दो सालों की डेट के बाद विंदू और फरहा ने शादी की थी. इस शादी की वजह से फराह काफी परेशान रहती थीं. खबरों की माने तो इस कारण एक बार उन्होंने हाथ की नस काटकर आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी.

इस शादी से परेशान होकर फराह और विंदू ने साल 2003 में तलाक ले लिया था. बता दें कि विन्दू ने ‘जय वीर हनुमान’ सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था. हालांकि उन्हें सफलता साल साल 2009 में मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस सीजन 3’ जीता था और इसका भी उन्हें बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला. साल 2013 में विन्दू का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आ गया. यहां तक कि विन्दू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विन्दू को बेल दे दी थी.

यह भी पढ़ें: Lock Upp: क्या आखिरी पड़ाव में शो हो जाएगा बंद?, Ekta Kapoor पर लगा कॉपीराइट का आरोप

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन