3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल से लापता है ये एक्टर, संजय दत्त के साथ दी थी सुपरहिट फिल्म, गर्लफ्रेंड की भी हुई थी मौत

चकाचौंध भरी इस फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे आते हैं और कई चले जाते हैं, लेकिन एक ऐसा सितारा जो पिछले 10 सालों से गायब है और पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाय। उसके मां-बाप आज भी अपने बेटे का इंतजार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Sunjay Dutt Munna bhai mbbs actor vishal thakkar missing in 10 years his mystery his girlfriend also death

संजय दत्त का एक्टर है 10 सालों से लापता

Vishal Thakkar missing case: "फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' का वो सीन याद है? अस्पताल के बेड पर लेटा एक नौजवान, जिसे उसकी प्रेमिका ने छोड़ दिया था और वह जिंदगी से हारकर अपनी जान लेना चाहता था। तब मुन्ना भाई ने उसे गले लगाकर 'जादू की झप्पी' दी थी और जीवन की अहमियत समझाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर सुसाइड से बचने वाला वो लड़का असल जिंदगी में एक ऐसी मिस्ट्री बन गया है, जिसका जवाब पिछले 10 सालों से न तो पुलिस के पास है और न ही उसके बूढ़े मां-बाप के पास।

एक्टर विशाल हुए हैं कई सालों से लापता (Vishal Thakkar missing case)

विशाल ठक्कर ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में तब्बू की फिल्म 'चांदनी बार' से की थी। लेकिन उन्हें असली शोहरत मिली संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' से। इसके बाद वह 'टैंगो चार्ली' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन निजी जिंदगी के एक तूफान ने सब उजाड़ दिया।

विशाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहते थे। बताया जाता है कि उनकी पार्टनर काफी गुस्सैल स्वभाव की थी। साल 2015 में उन पर रेप का आरोप लगा और पुलिस केस भी हुआ। हालांकि बाद में शिकायत वापस ले ली गई, लेकिन इस बदनामी ने विशाल को मानसिक रूप से तोड़ दिया। वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे।

वह आखिरी रात और रहस्यमयी गायब होना (Munna Bhai MBBS actor missing)

31 दिसंबर 2015 की शाम, विशाल ने अपनी मां से पार्टी में जाने के लिए 500 रुपये मांगे। रात 12:10 बजे उन्होंने फेसबुक पर 'न्यू ईयर' विश किया और रात 1 बजे पिता को मैसेज भेजा कि वह देर से घर लौटेंगे। अगली सुबह 1 जनवरी 2016 को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि वह शूटिंग पर जा रहे हैं।

सुबह 11:45 बजे मुंबई के गोडबंदर रोड पर उन्हें आखिरी बार एक ऑटो में बैठते देखा गया। बस, इसके बाद विशाल ठक्कर का कोई नामोनिशान नहीं मिला। न उनकी बॉडी मिली, न उनका मोबाइल सिग्नल और न ही कोई सुराग।

प्रेमिका की मौत और अनसुलझे सवाल (Vishal Thakkar girlfriend death)

6 जनवरी को परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शक की सुई प्रेमिका पर घूमी, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। रहस्य तब और गहरा गया जब दो साल बाद विशाल की प्रेमिका भी अपने घर में मृत पाई गईं। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। आज विशाल के बूढ़े माता-पिता हर दरवाजे पर दस्तक दे चुके हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा मर चुका है या कहीं गुमनामी की जिंदगी जी रहा है।