scriptशादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई एमी जैक्सन ने शेयर की अबतक की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, तेजी से हो रही वायरल | Amy Jackson latest Photoshoot pics viral | Patrika News
बॉलीवुड

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई एमी जैक्सन ने शेयर की अबतक की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, तेजी से हो रही वायरल

Amy Jackson की इन तस्वीरों को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।

मुंबईJun 06, 2019 / 02:31 pm

Preeti Khushwaha

Amy Jackson

Amy Jackson

बॉलीवुड एक्ट्रेस Amy Jackson लगातर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें क एमी जैक्सन शादी से पहले ही मां बनने जा रही हैं। आए दिन एमी जैक्सन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

इन तस्वीरों को एमी जैक्सन ने कुछ ही समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी एक और लड़की तस्वीर में दिखाई दे रही है। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

Amy Jackson
बता दें कि हाल ही में एमी जैक्सन का वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उनका ये वीडियो अल्ट्रासाउंड कराने के दौरान का था। इस वीडियो में कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने पेट में पल रहे बच्चे के मूवमेंट को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। उनकी ये खुशी उनके फेस पर साफ देखी जा सकती है। एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज इस बच्चे को लेकर खासे एक्साइटेड हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई एमी जैक्सन ने शेयर की अबतक की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, तेजी से हो रही वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो