scriptअनिल कपूर छह दशक बाद भी इस कारण दिखते हैं यंग स्टार, शेयर किया यह वीडियो | Anil kapoor latest fitness news | Patrika News
बॉलीवुड

अनिल कपूर छह दशक बाद भी इस कारण दिखते हैं यंग स्टार, शेयर किया यह वीडियो

अनिल कपूर छह दशक बाद भी इस कारण दिखते हैं यंग स्टार

मुंबईJun 23, 2020 / 10:39 pm

Subodh Tripathi

अनिल कपूर

अनिल कपूर

बॉलीवुड में अनिल कपूर ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी उम्र के छह दशक पार कर लिए है। लेकिन वे आज भी किसी यंग स्टार से कम नहीं नजर आते हैं। क्योंकि वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। 63 साल की उम्र में भी वे अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही रनिंग करते हैं। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करते हैं।
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नजर आ रहा है कि अनिल के ट्रेनर उन्हें इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं और अनिल कपूर पहले धीरे-धीरे दौड़ते हैं फिर अपनी रनिंग की स्पीड को बढ़ा देते हैं। अभिनेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वह एक बार फिर से रनिंग की शुरुआत कर रहे हैं। यानि अनिल अपने रूटीन में रनिंग को एक बार फिर शामिल करने जा रहे हैं ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर की पिछली फिल्म मोहित सुरी द्वारा निर्देशित मलंग थी। फिल्मों में वे दिशा पाटनी, आदित्य राय कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारों के साथ नजर आए थे।

Home / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर छह दशक बाद भी इस कारण दिखते हैं यंग स्टार, शेयर किया यह वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो