अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Ankita Lokhande Instagram ) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सुशांत की फिल्म काय पो चे का गाना प्ले होते हुए सुनाई दे रहा है। वीडियो में अंकिता पंतग उड़ाती हुए, अपनी मां और बच्चों के संग मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। अंकिता का लुक भी वीडियो में गज़ब का लग रहा है। वीडियों में उन्होंने ब्लैक स्कर्ट और वाइट शर्ट पहनी है। साथ ही आंखों में उन्होंने काजल लगाया है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी को पहना है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अंकिता ने बताया कि "जब भी वह यह गाना सुनती हैं। उनके रोएं खड़े हो जाते हैं। अंकिता आगे लिखती हैं कि क्या फिल्म थी और ढेर सारी यादों के साथ क्या सफर था। पोस्ट में अंकिता ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी हैं।"