अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की पत्नी जया बच्चन का मिजाज काफी सख्त है। हमेशा देखा गया है कि उनकी तस्वीर क्लिक करना उन्हें पसंद नहीं आता है। वहीं हाल ही में जया बच्चन एक डेंटल क्लिनिक पहुंची थीं। इस दौरान जया बच्चन को फॉलो करते हुए पैपराजी ने भी उन्हें कार से बाहर निकलते हुए घेर लिया। बस फिर क्या था। यह देख जया बच्चन गुस्सा हो गई हैं। और फोटोग्राफर्स ने कहने लगी कि "आप लोग यहां भी पहुंच गए। जिस पर एक फोटोग्राफ जवाब देते हुए कहता है कि हमने आपकी गाड़ी देख ली थी।" जया उन्हें डांटने लगती हैं। जिसे सुन सभी जया से सॉरी कहते हुए नज़र आते हैं।