10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान ने Neil Nitin Mukesh के नाम का उड़ाया था मज़ाक, जवाब में कहा- ‘मुझे नहीं है जरुरत सरनेम की’

15 जनवरी को एक्टर नील नितिन मुकेश ( Neil Nitin Mukesh ) मनाते हैं अपना जन्मदिन स्वरा कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) ने रखा था अभिनेता का नाम अवॉर्ड शो में शाहरुख-सैफ ( Sharukh-Saif ) ने उड़ाया था अभिनेता का मज़ाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 14 Jan 2021, 6:31 PM IST

Shahrukh Khan Mocked Actor Neil Nitin Mukesh Name

Shahrukh Khan Mocked Actor Neil Nitin Mukesh Name

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने गोरे रंग के लिए फेमस हुए अभिनेता नील नितिन मुकेश ( Neil Nitin Mukesh Birthday ) 15 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म साल 1982 महाराष्ट्र में ही हुआ था। वैसे आपको बता दें अभिनेता को यह नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) ने दिया था। जी हां, दरअसल...लता दीदी नील ऑमस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थीं। साथ ही अभिनेता के दादा जी मशहूर संगीतकार थे। वहीं उनके पिता भी एक अच्छे गायक हैं। यह देखते हुए लता दीदी ने एक्टर का नाम नील रख दिया। यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे लेकिन नील एक संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं।

शाहरुख ने किया था अभिनेता को बेइज्जत

यह किस्सा इंडस्ट्री में किसी से छुपा नहीं है। दरअसल एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने सबके सामने नील नितिन मुकेश एक ऐसी बात कह दी थी। जिसके बारें में आज भी चर्चा होती है। दरअसल, इस अवॉर्ड शो को शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) ही होस्ट कर रहे थे। वह होस्ट करते हुए एकदम से नील को कहते हैं कि वह उनसे कुछ पूछना चाहते हैं। शाहरुख नील की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि तुम्हारा नाम है नील नितिन मुकेश। भईया सरनेम कहां पर है? ये सारे के सारे तो सरनेम हैं। तुम्हारा कोई सरनेम क्यों नहीं है। हम सभी का है। शाहरुख की यह बात सुन जहां लोग हंसते हुए दिखाई दिए। वहीं नील काफी अप्सेट नज़र आए।

नील ने दिया कड़क जवाब

शाहरुख की यह बात सुनते हुए वह इंतजार कर रहे थे कि वह इसका जवाब कब देंगे। वह जवाब देते हुए कहते हैं कि उन्हें उनका सवाल बहुत अच्छा लगा। वह बोलने से सैफ और शाहरुख की इजाजत भी लेते हैं। वह सैफ और शाहरुख से कहते हैं कि उन्हें लगता है कि यह सवाल इनके लिए बेइज्जती के बराबर है। जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वह आगे कहते हैं कि शायद आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया कि यहां उनके पिता भी बैठे हैं। यह एक बेहद ही घटिया सवाल है। उन्हें किसी भी सरनेम की जरुरत नही है। हमेश पोडियम पर खड़े होकर ऐसे मज़ाक करना अचछा नहीं लगता। नील का यह जवाब सुनते ही शाहरुख चुप होकर उन्हें देखते ही रहते हैं।