10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

Kangana Ranaut Post: कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उनके राजनीतिक सफर और गांधी परिवार में हुई मौतों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 10 Nov 2026, 4:21 PM IST

Kangana Ranaut Dig Sonia Gandhi politics entry gandhi family death history mysterious coincidence

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर कसा तंज (Photo Source- Instagram/@kanganaranaut)

Kangana Ranaut On Sonia Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर और उनके राजनीति में आने के तरीकों पर बड़ा सवाल उठाया है। कंगना का कहना है कि गांधी परिवार के आसपास घटी घटनाओं का अनुक्रम बस एक संयोग नहीं, बल्कि बहुत से अजीब पहलुओं की तरफ इशारा है। कंगना ने अपने इस तीखे हमले के पीछे फिल्म 'इमरजेंसी' (2025) की शूटिंग के दौरान की गई राजनीतिक रिसर्च का हवाला दिया है।

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी के राजनीति में आने पर उठाए सवाल

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कड़े शब्दों वाला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए ग्लोबल चर्चाओं का जिक्र किया और शुरुआत की, लेकिन फिर सीधे गांधी परिवार के राजनीतिक इतिहास पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के सिलसिले में उन्होंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर बहुत गहराई से रिसर्च की है, जिसके बाद उनके मन में कई सवाल उठे हैं।

कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, उनके बेटे संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया और कहा कि सत्ता के सभी संभावित वारिसों की एक-एक करके मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा, हर कोई NVIDIA हनी ट्रैप विवाद के बारे में बात कर रहा है। मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की है, और मुझे यह मानना ​​पड़ेगा कि एक बात जो मेरी समझ में कभी नहीं आई, वह यह है कि एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक गांधी परिवार में आती है, और फिर इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी - जो सभी सत्ता के संभावित उत्तराधिकारी थे - मारे जाते हैं।"

कंगना रनौत ने आगे लिखा, "आखिर में, सत्ता के लिए केवल एक ही विकल्प बचता है - वह विदेशी नागरिक, सोनिया गांधी। लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि इसमें कितने सारे 'संयोग' थे। इसके अलावा, उस विदेशी महिला ने खुलेआम विदेशी एजेंडे को बढ़ावा दिया और आतंकवादियों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाए, फिर भी वह दशकों तक सरकार चलाती रही - कम से कम 2014 तक तो ऐसा ही रहा।"

सोनिया गांधी के राजनीतिक प्रभाव और 2014 के राजनीतिक बदलाव पर प्रहार

कंगना ने याद दिलाया कि 2014 का आम चुनाव भारतीय राजनीतिक इतिहास का एक ऐसा मोड़ था, जिसने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए (UPA) के दस साल के शासन का पूरी तरह से अंत कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अकेले 282 सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस पार्टी सिमटकर मात्र 44 सीटों पर रह गई थी। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।