scriptOMG : अनुष्का शर्मा ने पहनी 35 किलो की ड्रेस | Anushka Sharma's 35 kg dress in Bombay Velvet | Patrika News
बॉलीवुड

OMG : अनुष्का शर्मा ने पहनी 35 किलो की ड्रेस

फिल्म में अनुष्का शर्मा बेहद अलग अंदाज में नजर
आ रही हैं, इस लुक के लिए अनुष्का ने घंटों मेहनत की है

Apr 25, 2015 / 04:32 pm

प्रीती जैन

anushka sharma

anushka sharma

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म “बाम्बे वेलवेट” के लिए 35 किलो का परिधान पहना है। अनुष्का की फिल्म “बांबे वेलवेट” 15 मई को रिलीज होने जा रही है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर की अहम भूमिका है। करण जौहर ने फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभायी है।

“बाम्बे वेलवेट” 60 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अनुष्का शर्मा बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस लुक के लिए अनुष्का ने घंटों मेहनत की है। फिल्म में अनुष्का जैज सिंगर की भूमिका में हैं। अपने मेकअप, बाल और कॉस्ट््यूम को मिलाकर उन्हें तैयार होने में चार घंटे लगे। पीरियड फिल्म होने के कारण परिधान भी उसी दौर के अनुरूप तैयार हुए है। बताया जाता है कि अनुष्का के कॉस्ट्यूम का वजन 30 से 35 किलोग्राम है।

शूटिंग के दौरान अनुष्का को पूरे दिन इन भारी भरकम परिधानों में ही रहना पड़ता था। जींस टॉप में सहज महसूस करने वाली अनुष्का ने एक बार भी इन परिधानों को लेकर शिकायत नहीं की। वह शूटिंग के लिए तय समय पर तैयार होती थी। काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देख कर अनुराग कश्यप भी उनके मुरीद हो गए।

Home / Entertainment / Bollywood / OMG : अनुष्का शर्मा ने पहनी 35 किलो की ड्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो