scriptकभी सलमान की बहन से था अर्जुन कपूर का सीरियस अफेयर, ऐसी थी इनकी लव स्टोरी लेकिन.. | Arjun kapoor affair with salman khan Sister Arpita, know some facts | Patrika News
बॉलीवुड

कभी सलमान की बहन से था अर्जुन कपूर का सीरियस अफेयर, ऐसी थी इनकी लव स्टोरी लेकिन..

सलमान की दुश्मनी की परवाह ना करते हुए उनकी बहन से प्यार किया

Jun 25, 2018 / 06:59 pm

Mahendra Yadav

Arjun kapoor

Arjun kapoor

बॉलीवुड के इश्कजादे अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। हालांकि इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इसके लिए दबंग सलमान ने उनकी काफी मदद की। सलमान खान ने जिस पर अपना हाथ रख दिया, उसकी किस्मत बदल जाती है। ऐसा ही कुछ अर्जुन के साथ हुआ। अर्जुन किसी समय बहुत मोटे हुआ करते थे लेकिन सलमान ने उनको टिप्स दिए। सभी जानते हैं कि सलमान की दुश्मनी भी बहुत भारी पड़ती है। सलमान से बॉलीवुड में कोई भी टकराने की हिम्मत नहीं करता। लेकिन अर्जुन कपूर इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने सलमान की दुश्मनी की परवाह ना करते हुए उनकी बहन से प्यार किया।
सलमान की बहन को किया डेट:

अर्जुन ने सलमान की दुश्मनी की परवाह किए बगैर उनकी बहन अर्पिता से मोहब्बत की। एक चैट शो में अर्जुन कपूर ने स्वीकार किया था कि उनका अब तक का सबसे सीरियस रिलेशन सलमान की बहन अर्पिता से रहा है। अर्जुन जब 18 साल के थे, तब वे अर्पिता को डेट कर रहे थे। अर्जुन ने कहा था कि उनका व अर्पिता का रिलेशन बहुत सीरियस था
दो साल बाद हो गया ब्रेकअप:
अर्जुन और अर्पिता ने लगभग दो साल डेट एक दूसरे को डेट किया। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हांलांकि अर्जुन ने इस बात को भी स्वीकार किया था कि वह सलमान भाई से डरते थे।
सलमान को भी थी इनके अफेयर की भनक:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को भी अर्जुन और इनकी बहन के बीच के अफेयर की खबर थी। हालांकि सलमान ने इस मामले में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। बल्कि ब्रेकअप हो जाने के बाद उन्होंने अर्जुन को सपोर्ट ही किया।
अर्जुन के मेंटर बने सलमान:
अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। सलमान खान अभिनेता अर्जुन कपूर के मेंटर है। अर्जुन ने सलमान को उनके रिलेशन के बारे में भी बता दिया था। हांलांकि इसके बाद भी सलमान, अर्जुन के क्लोज रहे। सलमान को जब उनके रिलेशन के बारे मेंं पता चला था तो वे हैरान रह गए थे। अर्जुन और अर्पिता के ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने अर्जुन को काफी सपोर्ट किया और कई बार उनकी मदद भी की। सलमान ने मेंटर बन अर्जुन को गाइड किया। कॅरियर और पर्सनल लाइफ में सलमान ने अर्जुन को सर्पोट किया।

Home / Entertainment / Bollywood / कभी सलमान की बहन से था अर्जुन कपूर का सीरियस अफेयर, ऐसी थी इनकी लव स्टोरी लेकिन..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो