बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी फोटो, अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट, हो गई वायरल

मलाइका अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिस पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने मजेदार कमेंट किया है।

Apr 06, 2020 / 05:34 pm

Shaitan Prajapat

Arjun Kapoor Malaika Arora

लॉकडाउन के चलते आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने अपने घरों में बंद है। सभी सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी दिनचर्या के बारे में बता रहे है। इसके साथ ही वे अपने फैंस से खतरनाक वायरस से बचने के उपाय भी बता रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरस हो रही है।
मलाइका अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिस पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने मजेदार कमेंट किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह बैठकर कुछ सोच रही हैं। इस फोटो पर अर्जुन ने कमेंट किया, सोच रही हैं कि अब कहां सोना है। अर्जुन के इस कमेंट को फैन्स ने खूब पसंद किया। सभी उनके इस फनी अंदाज से काफी खुश हुए।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें काफी आती रहती हैं। दोनों की शादी का इंतजार फैन्स को भी है, लेकिन हर बार शादी में देरी की खबर सुनकर फैन्स निराश हो जाते हैं। कुछ दिनों पहले इस देरी की वजह सामने आई थी। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि मलाइका तो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अर्जुन की वजह से शो में देरी हो रही है। अर्जुन अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी फोटो, अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट, हो गई वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.