scriptअथिया शेट्टी ने केएल राहुल को किया बर्थडे विश, सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में दी बधाई | Patrika News
बॉलीवुड

अथिया शेट्टी ने केएल राहुल को किया बर्थडे विश, सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में दी बधाई

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के 32वें बर्थडे पर विश किया है। सुनील शेट्टी ने भी बेहद खास अंदाज में लोकेश राहुल को बर्थडे विश किया है। राहुल की पत्नी अथिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

मुंबईApr 18, 2024 / 09:31 pm

Prateek Pandey

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के 32वें बर्थडे पर बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के 32वें बर्थडे पर बेहद खास अंदाज में विश किया

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल को अपने जन्मदिन पर उनके फैंस से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। अथिया के साथ ही सुनील शेट्टी ने भी केएल राहुल को बर्थडे विश किया है। 


आथिया ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

केएल राहुल के बर्थडे पर उन्होंने जो नोट लिखा उसे देख फैंस बेहद खुश हैं। अथिया ने लिखा- ‘मेरे पूरे जीवन के लिए मेरा पूरा दिल…जन्मदिन मुबारक हो, मेरे सब कुछ।’ तस्वीर में आथिया को केएल राहुल के साथ आराम करते हुए देखा जा सकता है।
आथिया के साथ सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर केएल राहुल और बेटे अहान शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर में सुनील शेट्टी, अहान और केएल राहुल को सोफे पर बैठे आराम करते देखा जा सकता है।
बता दें कि अथिया और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में हुई थी। केएल राहुल इन दिनों IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे हैं। राहुल इस टीम के कैप्टन भी हैं। 

Home / Entertainment / Bollywood / अथिया शेट्टी ने केएल राहुल को किया बर्थडे विश, सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में दी बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो