scriptअफेयर्स में कमल का कमाल लेकिन आज है बिल्कुल तन्हा | B'day Special: Kamal hassan is a multi talented Star of Indian Film industry | Patrika News
बॉलीवुड

अफेयर्स में कमल का कमाल लेकिन आज है बिल्कुल तन्हा

 भारतीय सिनेमा जगत के मल्टी टैलेंटड स्टार कमल हासन आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे है। 

Nov 07, 2016 / 02:27 pm

कमल राजपूत

kamal hassan

kamal hassan

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत के मल्टी टैलेंटड स्टार कमल हासन आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे है। कमल का नाम एक केवल एक्टिंग की दुनिया तक ही सीमित नहीं है, उसके अलावा वे डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, सिंगर, स्क्रिप्ट राइटर जैसी विधाओं के लिए जाने जाते है। यही कारण है कि कमल हासन को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। भारत सरकार की ओर से हासन को पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

आपको यह जानकारी हैरानी होगी एक्टिंग का कीड़ा कमल के अंदर बचपन से घुस गया था। इन्होंने महज चार की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत कर ली थी। कमल ने साउथ से बॉलीवुड तक में कई हिट्स फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ की एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ की थी। 1970 के आसपास दोनों स्टार्स के बीच अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी लेकिन कमल ने 1978 में वाणी गणपति को अपनी जीवन संगिनी बना लिया। 

10 साल तक वाणी के साथ रहने के बाद कमल ने उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद उनकी लाइफ में सारिका नाम की एक्ट्रेस के एंट्री हुई। सारिका के साथ कई साल लिव इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से कमल के दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन है। साल 2002 में सारिका और कमल हासन ने तलाक की अर्जी दी। 2004 में दोनों अलग हो गए। इसका कारण हासन का अपनी को-स्टार सिमरन बग्गा के साथ चल रहा अफेयर था। सिमरन उस दौरान कमल से 22 साल छोटी थीं। यह रिश्ता भी जल्द ही खत्म हो गया। सिमरन ने अपने बचपन के दोस्त से शादी कर ली। 

इसके बाद कमल का रिश्ता एक्ट्रेस गौतमी तड़ीमाला के साथ जुड़ गया। दोनों ने 1990 के दशक में कई फिल्में साथ की। मगर बीते दिनों ही गौतमी ने कमल हासन से अलग होने की पुष्टि अपने ब्लॉग पर की। 13 साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। हासन ने एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद 9 साल का लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के साथ कराटे, भारत नाट्यम, अभिनय जैसी विधाओं में प्रशिक्षण लिया। फिर फिल्मों में वापसी की। हिंदी फिल्मों में हासन को ‘अप्पू राजा’, ‘सदमा’, ‘हे राम’, ‘विश्वरुपम’, ‘चाची 420’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

फिलहाल कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ फिल्म ‘शाबाश नायडुÓमें व्यस्त हैं। जल्द ही बड़े परदे पर उनकी वापसी होगी। यह पहला मौका होगा जब श्रुति और कमल किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे। अब देखना यह एक बाप और बेटी की यह जोड़ी दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती है।

Home / Entertainment / Bollywood / अफेयर्स में कमल का कमाल लेकिन आज है बिल्कुल तन्हा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो