Bhediya Day 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) इस शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बपंर ओपनिंग डे की थी। पहले दिन फिल्म वरुण ने भेड़िया बन लोगों का दिल जीत लिया और 7 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने और अच्छी कमाई करते हुए 9.57 करोड़ का आकंड़ा पार किया। हालांकि, फिल्म ने तीसरे दिन भी कमाल की कमाई की, लेकिन वरुण धवन (Varun Dhawan Film) की ये फिल्म 18 नवंबर से सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाए बैठी अजय देवन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) से थोड़ी पीछे ही रही, लेकिन आने वाले समय में फिल्म और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।