Harivansh Rai Bachchan Birth Anniversary: सदी के महानायक कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पिता और जाने-माने लेखक-कवि हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) की आज 95वीं जयंती है। इस खास मौके पर बिग बी (Big B) ने भी अपने पिता को दिल से याद करते हुए अपने ब्लॉक पर उनके लिए अपने दिल की कुछ बेहद खास और इमोशनल बातें शेयर की हैं। एक्टर ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा 'आज बाबुजी के जन्मदिन के मौके पर उनके सम्मान और प्रशंसा के लिए एक मोमबत्ती जलाई जाती है। 27 नवंबर उनका प्यार और आशीर्वाद कभी भी हमारे कदमों का मार्गदर्शन कर रहे हैं'। साथ ही उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।