अनिल कपूर के अलावा कई बड़े सितारों ने दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Tribute) अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी है। दिग्गज एक्टर विक्रम ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम किया था। अक्षय ने भी एक्टर के लिए इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा 'विक्रम गोखले ने निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। ओम शांति'।
बता दें कि विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Career) ने टेलीविजन के अलाव मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा में काम किया है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ', 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Box Office Collection Day 9: चौथी फेल विजय सलगांवकर ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की मोटी कमाई