Drishyam 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) इसी महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका क्रेज रिलीज के 9वें दिन भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ी बात ये है कि अदय देवगन (Ajay Devgn Film) हालिया रिलीज वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) को टक्कर दे रही है और कमाई के मामले में उसकी बराबरी कर रही है। जहां 'भेड़िया' फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (Bhediya Box Office Collection Day 1) पर 7 करोड़ की कमाई की। वहीं मल्टीस्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' ने उसकी बराबरी करते हुए रिलीज के 8वें दिन 7 करोड़ की कमाई की। वहीं 9वें दिन भी फिल्म ने काफी मोटी कमाई की।