
अमीष त्रिपाठी ने माता सीता को लेकर सुनाया किस्सा (Photo Source- Instagram/authoramish)
Amish Tripathi On Sita killed Ravana in Adhbhuta Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' के आने के बाद से माता सीता के चित्रण को लेकर बहस चल रही है। इसी बीच अब फेमस लेखक अमीश त्रिपाठी ने इस पूरे मुद्दे पर बेबाक बयान दिया है। उन्होंने फिल्म में सीता को योद्धा के रूप में दिखाए जाने पर समाज के कुछ वर्गों और मुकेश खन्ना जैसे लोगों के उठाए गए सवालों के मुंहतोड़ जवाब दिए हैं। उन्होंने अपनी 2017 की चर्चित किताब 'सीता - वॉरियर ऑफ मिथिला' में सीता को योद्धा राजकुमारी के तौर पर गढ़ने की आपत्ति को लेकर बात की और कई बड़े खुलासे किए।
अमीश त्रिपाठी ने स्क्रीन संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा प्रणाली में रामायण और महाभारत न पढ़ाए जाने के कारण लोगों को इनके सभी संस्करणों की अधूरी जानकारी पर बात की। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि द्वारा रचित माने जाने वाले संस्करणों में वाल्मीकि रामायण, अद्भुत रामायण और आनंद रामायण शामिल हैं, जिनमें से अद्भुत रामायण में सीता को योद्धा दिखाया गया है और उन्होंने अधिक शक्तिशाली रावण का वध किया था। उन्होंने इसे कोई नया गढ़ा हुआ रूप न मानते हुए एक प्राचीन परंपरा का हिस्सा बताया है।
अमीश त्रिपाठी ने इतिहास और कथाओं के अंतर पर बोलते हुए होमर की 'ओडिसी' और 'ट्रॉय' की ऐतिहासिक खोज का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि मूल घटनाएं घटी थीं, भले ही समय के साथ उनमें कल्पनाएं जुड़ी हों। उनके मुताबिक, औपनिवेशिक नजरिए से पढ़ाए जाने वाले इतिहास के कारण भ्रम पैदा होता है, जबकि प्राचीन भारत के समुद्री व्यापार, शल्य चिकित्सा और जहाज निर्माण के प्रमाण मौजूद हैं, और रोम के साथ व्यापार में भारत को केवल सोना-चांदी चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन भारतीय परंपराएं खुद समावेशी व उदार रही हैं और समानता कोई आयातित पश्चिमी धारणा नहीं है।
अमीश त्रिपाठी ने भारतीय इतिहास की किताबों की सीमाओं पर बात करते हुए कहा कि उनमें दिल्ली पर अत्यधिक जोर दिया गया है, जबकि आगरा के पूर्व और जयपुर के दक्षिण के क्षेत्रों व साम्राज्यों को कम जगह मिली है। उन्होंने उदाहरण दिया कि विजयनगर के पतन के बाद बीजापुर भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर था, लेकिन किताबों से ऐसा दिखाई नहीं देता।
इतिहास को नीरस बनाने के बजाय रोचक ढंग से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से त्रिपाठी ने इस साल की शुरुआत में बच्चों के लिए अपनी पहली इतिहास की किताब 'ध्रुव और तारा: द ग्रेट इंडियन हिस्ट्री क्विज, व्हेन राइवल्स बिकम टीममेट्स!' लिखी, जिसे अब ऑडिबल पर ऑडियोबुक के रूप में भी लाया गया है। उनका मानना है कि छोटे अध्यायों, सहज भाषा और रोमांचक अंदाज के जरिए बच्चों तक इतिहास आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन




