26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 1000 फीट गहरी खाई के ऊपर सलमान खान के साथ दौड़ पड़े थे सूरज बड़जात्या, ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग का खतरनाक किस्सा

1000 फीट गहरी खाई के ऊपर सलमान खान के साथ दौड़ पड़े थे सूरज बड़जात्या, ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग का खतरनाक किस्सा

Sooraj Barjatya Untold Stories: राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्ममेकिंग, सलमान खान, गोविंदा की सलाह और मैंने प्यार किया के बारे में कई किस्से शेयर किए हैं. आइए जानते हैं 'हम आपके हैं कौन' के प्रीमियर से लेकर 'विवाह' की सफलता तक के कुछ अनसुने किस्से।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:12 AM IST

Sooraj Barjatya Untold Stories:

सलमान खान और सूरज बड़जात्या। (फोटो सोर्स: IMDb)

Sooraj Barjatya Untold Stories: राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या दशकों से अपनी संस्कारी और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', हम साथ-साथ है और 'विवाह' जैसी फिल्मों ने सूरज बड़जात्या को उन फिल्ममेकर्स में से एक बनाया, जो अपनी फैमिली ड्रामा फिल्मों से हिंदी सिनेमा और दर्शकों के दिलों में एक अलग मुकाम बना चुके हैं। मगर उनका यह सफर आसान नहीं रहा। कभी फिल्म की रिलीज से पहले और कभी रिलीज के बाद अपनी फिल्मों को लेकर निर्माता को कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा, जिनके बारे में सूरज बड़जात्या ने अलग-अलग इंटरव्यूज में बात की है और किस्से शेयर किए जैसे फिल्म के प्रीमियर में दर्शकों को बाहर जाते देख घबरा जाना, तो कभी नाइट क्लब में जाकर वहां का माहौल देखना तो कभी हजार फीट गहरी खाई के ऊपर सलमान खान के साथ दौड़ना। .

सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले आइए जानते हैं ऐसे कई किस्सों के बारे में:

'मैंने प्यार किया' में पूरियां तक बार-बार शूट करवाई थीं सूरज ने

सलमान खान को रातोंरात स्टार बनाने और राजश्री प्रोडक्शन को एक नई पहचान देने वाली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बारे में बात करते हुए सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू में बेहद दिलचस्प किस्सा सूरज बड़जात्या ने बताया कि उनकी फिल्मों में खाने के सीन्स को भी पीक डिटेलिंग के साथ शूट किया जाता है। 'मैंने प्यार किया' के एक सीन में जब लक्ष्मीकांत बेर्डे को पूरियों की टोकरी लेकर जाना था, तो उन्होंने उस शॉट को बार-बार शूट करवाया, क्योंकि हर बार पूरियां अच्छी तरह फूली हुई दिखनी चाहिए थीं। यह किस्सा दिखाता है कि राजश्री फिल्मों में छोटी-छोटी चीजों पर भी कितना ध्यान दिया जाता था।

'हम आपके हैं कौन' के प्रीमियर में हर गाने पर थिएटर से बाहर जा रहे थे दर्शक

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को बनाने वाले सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लग रहा था कि उन्होंने शानदार फिल्म बनाई है, लेकिन हम आपके हैं कौन के प्रीमियर में दर्शक हर गाने के बाद थिएटर से बाहर जा रहे थे। जिसे देखकर वह घबरा गए थे और सोचने लगे थे कि आखिर फिल्म में क्या गड़बड़ हो गई। हालांकि, चार-पांच दिन बाद परिवारों ने फिल्म देखना शुरू किया और उसका रिस्पॉन्स बदल गया और फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई।

सलमान खान की हाइट को लेकर असमंजस में थे सूरज बड़जात्या

'मैंने प्यार किया' से शुरू हुई थी सूरज बड़जात्या और सलमान खान की दोस्ती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब उन्होंने पहली बार सलमान को देखा तो उन्हें लगा था कि सलमान की हाइट काफी कम है। हालांकि, उनकी तस्वीरें उन्हें बेहद शानदार लगी थीं। दोनों की बातचीत कबूतर वाले सीन तक पहुंची और उन्हें लगा कि उन्हें अपना एक्टर और डायरेक्टर मिल गया है। एक और दिलचस्प बात यह है कि सलमान का पहला हेयरकट और शुरुआती स्क्रीन टेस्ट भी सूरज के साथ ही हुआ था।

1000 फीट गहरी खाई के ऊपर सलमान के साथ दौड़ पड़े थे सूरज बड़जात्या की शूटिंग ऊटी में हो रही थी।

सूरज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैंने प्यार किया' के सुपरहिट गाने 'दिल दीवाना' के एक सीन के लिए सलमान को एक संकरे रास्ते पर दौड़ना था, जिसके नीचे करीब 1000 फीट गहरी खाई थी। जब सूरज ने सलमान से पूछा कि क्या वह वहां दौड़ेंगे, तो एक्टर ने तुरंत हामी भर दी। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सूरज ने पहले खुद दौड़ने का फैसला किया। उनका मानना था कि अगर कुछ गलत हुआ तो कम से कम डायरेक्टर के साथ होगा और मगर फिल्म तो पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आज भी वो उस सीन और उसके जोखिम को यादकर हैरान हो जाते हैं।

जब नाइट क्लब में रिसर्च करने पहुंचे थे सूरज, किसी ने कह दिया- 'ये जगह हम पापी लोगों के लिए है'

करीब 2001 में सूरज बड़जात्या अपनी पत्नी विनीता के साथ मुंबई के एक नाइट क्लब Fire n' Ice पहुंचे थे। वहां फराह खान ने उन्हें देखा तो हैरान रह गईं और तुरंत करण जौहर को फोन कर दिया। इतना ही नहीं, क्लब में मौजूद एक शख्स ने सूरज से वहां से जाने तक को कह दिया और कहा, 'ये जगह हम पापी लोगों के लिए है।' दिलचस्प बात यह थी कि सूरज वहां 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के लिए माहौल और युवाओं की लाइफस्टाइल समझने पहुंचे थे। क्योंकि वह अपनी पारंपरिक फिल्ममेकिंग से कुछ अलग करना चाहते थे।

गोविंदा की एक सलाह ने बदल दिया सूरज बड़जात्या का फिल्ममेकिंग नजरिया

मैं प्रेम की दीवानी हूं के बाद सूरज बड़जात्या अपने काम और फिल्ममेकिंग को लेकर असमंजस में थे। इसी दौरान गोविंदा ने उनसे मुलाकात की और एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने समझाया कि हर किसी का अपना काम और अपनी पहचान होती है। घोड़े का काम अलग है और भेड़ का अलग। सूरज के मुताबिक, गोविंदा की यह बात उनके दिल में रह गई। इसके बाद उन्होंने विवाह बनाई और तय किया कि अब वह किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं करेंगे।

'मैंने प्यार किया' के वक्त आर्थिक मुश्किलों से गुजर रही थी राजश्री प्रोडक्शंस

एक इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने बताया था कि जब सलमान खान और भाग्यश्री की 'मैंने प्यार किया' बन रही थी, उस दौरान राजश्री प्रोडक्शंस की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। 90 के दशक में VHS का ट्रेंड बढ़ रहा था और लोग घर पर ही फिल्में देख पा रहे थे। और ऐसे समय में हमने अपनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाने का फैसला किया। और ये फिल्म सुपर-डुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई और फिल्म ने सलमान खान को रातोंरात स्टार बना दिया और राजश्री को नई पहचान दी, उसके निर्माण के वक्त प्रोडक्शन हाउस खुद मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

आयुष्मान खुराना और शरवरी की ये प्रेम मोल लिया के बारे में

सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' कल यानि 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, शरवरी घोष मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है।