25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / आयुष्मान-शरवरी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ को इमरान हाशमी की फिल्म ने दी मात, टिकटों की बिक्री में जाने किसने किसको छोड़ा पीछे!

आयुष्मान-शरवरी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ को इमरान हाशमी की फिल्म ने दी मात, टिकटों की बिक्री में जाने किसने किसको छोड़ा पीछे!

Emraan Hashmi vs Ayushmann Khurrana: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' और आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' टकराने जा रही हैं। जानिए एडवांस बुकिंग में किसने किसको पीछे छोड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 25 Nov 2026, 5:39 PM IST

Gunmaaster G9 advance booking

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार इमरान हाशमी और आयुष्मान खुराना (सोर्स: IMDb/X-@RudraRaviSharma )

Gunmaaster G9 And Ye Prem Mol Liya Advance Booking: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। एक तरफ सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' है, तो दूसरी तरफ आदित्य दत्त की 'गनमास्टर G9', जिसमें इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें, ट्रेलर और गानों के जरिए दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी है, लेकिन एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म ने बढ़त बना ली है।

'गनमास्टर G9' की टिकट बिक्री में जबरदस्त रफ्तार

Sacnilk के मुताबिक, 'गनमास्टर G9' की अब तक ब्लॉक की गई सीटों सहित 1.20 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। अगर ब्लॉक की गई सीटों को अलग कर दें, तो भी 61 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। दरअसल, कलेक्शन के लिहाज से फिल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ 2.59 करोड़ रुपये और इनके बिना 1.14 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

अगर केवल ओपनिंग डे यानी पहले दिन की बात करें, तो 'गनमास्टर G9' की ब्लॉक सीटों सहित 39 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी हैं, जिससे 87.93 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। वहीं, बिना ब्लॉक सीटों के पहले दिन के लिए 22 हजार से अधिक टिकटें बिकी हैं और ग्रॉस कमाई 42.48 लाख रुपये रही है।

'ये प्रेम मोल लिया' के प्री-सेल आंकड़े

दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की अब तक ब्लॉक की गई सीटों सहित 82 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी हैं। इससे फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 38 हजार से ज्यादा टिकटों का है, जिससे 1.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है।

बता दें, ओपनिंग डे के लिए सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के ब्लॉक सीटों सहित 29 हजार से अधिक और बिना ब्लॉक सीटों के 14 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं। पहले दिन के लिए फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ब्लॉक सीटों के साथ 80.69 लाख रुपये और इनके बिना 37.67 लाख रुपये दर्ज किया गया है।

रिलीज में दो दिन बाकी, बदल सकते हैं समीकरण

दोनों फिल्मों की रिलीज में अभी दो दिन का समय बचा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अंतिम समय तक प्री-सेल के आंकड़ों में और तेजी देखने को मिलेगी। 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर G9' पूरी तरह अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं और दोनों का दर्शक वर्ग भी भिन्न है। ऐसे में शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।