25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / “सबके सामने लाएंगे आपका पाखंड”, जहरीले बर्ताव से नाराज ‘टीम काजी’ ने जारी किया सख्त बयान

“सबके सामने लाएंगे आपका पाखंड”, जहरीले बर्ताव से नाराज ‘टीम काजी’ ने जारी किया सख्त बयान

Qazi Touqeer Team Reaction: 'टीम काजी' ने एक तीखा बयान जारी कर आलोचकों और जलन रखने वालों पर निशाना साधा है। बयान में उन्होंने कहा कि काजी पाखंड को सबके सामने लाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 25 Nov 2026, 2:28 PM IST

qazi touqeer team reaction

Qazi Touqeer Team Reaction On Trolls: रियलिटी शो और सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब 'टीम काजी' का एक तीखा और बेबाक बयान सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। बिना किसी का सीधा नाम लिए जारी किए गए इस बयान में 'टीम काजी' ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो लगातार काजी की आलोचना या उनसे जलन रखते हैं। बयान में सुपरस्टार सलमान खान द्वारा दी गई एक पुरानी नसीहत का भी जिक्र किया गया है और विरोधियों के दोहरे रवैये को 'पाखंड की पराकाष्ठा' करार दिया गया है।

'टीम काजी' ने पोस्ट में निकाली भड़ास

कंटेस्टेंट काजी तौकीर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि यदि काजी दर्शकों के मनोरंजन के लिए लहंगा पहन सकते हैं, तो आलोचना करने वाले लोग भी उस सोफे से उठकर कुछ काम कर सकते हैं। टीम ने सलमान खान की बात याद दिलाते हुए कहा कि जैसा सलमान सर ने कहा था- स्क्रिप्ट लिखें, एक्ट करें, नाटक करें— लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ लोग केवल काजी से जलते रहते हैं।

बयान में आगे बेहद सख्त लहजा अपनाते हुए दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए गए। 'टीम काजी' ने कहा कि एक तरफ काजी की हर बात में दोहरे अर्थ खोजे जाते हैं, जबकि दूसरी तरफ वे लोग खुद अपने दोस्तों के बीच बैठकर सबसे घटिया, अश्लील बातचीत और अपमानजनक टिप्पणियों का मजा लेते हैं। इस रवैये को 'टीम काज़ी' ने पाखंड की पराकाष्ठा बताया।

नफरत और नकारात्मकता पर दी चेतावनी

'टीम काज़ी' ने अपने बयान के अंत में साफ किया कि वह आमतौर पर काजी के सोशल मीडिया पेज को नफरत और नकारात्मकता से दूर रखते हैं। लेकिन, कभी-कभी कुछ लोगों का जहरीला बर्ताव उन्हें मजबूर कर देता है कि वह आगे आएं और इस नकारात्मकता के खिलाफ आवाज उठाएं।

चेतावनी भरे अंदाज में टीम ने लिखा कि सबको पता है कि कौन कैसा है और काज़ी इस पाखंड को सबके सामने जरूर लाएंगे। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है और यूजर्स यह अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि 'टीम काज़ी' का यह सीधा निशाना आखिर किस की ओर है।

बता दें, काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सबसे पॉपुलर और चहेते कंटेस्टेंट बन गए हैं। सलमान खान से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काजी तौकीर की तारीफ करते नजर आते हैं। अक्सर वीकेंड का वार में सलमान खान काजी के पक्ष में कहते दिखते हैं,जिससे कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। अब ऐसे में काजी की टीम ने पोस्ट कर एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है।