Bhediya Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में नजर आ रही है। दोनों साथ में फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये फिल्म इसी शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो गरदा उड़ा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी अच्छी ओपनिंग करते हुए 7 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी, जिसके बाद अब वीकेंड पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इतना ही नहीं वीकेंड के पहले दिन यानी शनिवार की कमाई जान आपके होश ही उड़ जाएंगे।