26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / रवि किशन की फैन हुई करीना कपूर! ‘कॉफी विद करण’ की पोस्ट पर किया मजेदार रिएक्शन, हुआ वायरल

रवि किशन की फैन हुई करीना कपूर! ‘कॉफी विद करण’ की पोस्ट पर किया मजेदार रिएक्शन, हुआ वायरल

Kareena Kapoor Post: 'कॉफी विद करण' के एपिसोड से जुड़ी करण जौहर की पोस्ट पर करीना कपूर ने कुछ ऐसा लिखा, जिसे देख लोग कह रहे है कि अब वह भी रवि किशन की फैन हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:18 PM IST

Kareena Kapoor react on karan johar post she declare Fan of Ravi Kishan

Kareena Kapoor Fan of Ravi Kishan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम भी अब रवि किशन के फैन क्लब में जुड़ गया है। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड से जुड़ी पोस्ट पर करीना की मजेदार प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। निर्देशक करण जौहर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के एपिसोड की कुछ झलकियां शेयर की थी। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना ने कमेंट किया। जो अब वायरल हो रहा है। भोजपुरी स्टार्स के अब बॉलीवुड वाले भी फैन हो गए हैं। वहीं, कोई इसे राजनीति से जोड़ रहा है।

रवि किशन ने अक्षय कुमार को सिखाया अपना हुक-स्टेप

रवि किशन हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहली बार पहुंचे। इस दौरान उनके साथ खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार दिखे। हल्के-फुल्के और मनोरंजक पलों के बीच रवि किशन ने अक्षय को अपना फेमस वायरल हुक स्टेप भी सिखाया, जिसमें स्वैग-वॉक के अंदाज के साथ चलते और डांस करते हुए एक पैर को दूसरे पैर पर क्रॉस किया जाता है। रवि किशन का यह सिग्नेचर मूव पहले भी कई सार्वजनिक मंचों और पैपराजी के सामने देखा जा चुका है, और सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटीज व यूजर्स इसे रीक्रिएट करते रहे हैं।

करीना कपूर ने किया मजेदार कमेंट

वहीं, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण' शो के नए एपिसोड की कुछ झलकियां शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह एपिसोड हंसी और मस्ती से भरपूर है 'कॉफी विद करण' सीजन 9 का सातवां एपिसोड अब जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर स्ट्रीम हो रहा है।' इस पोस्ट पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मजेदार कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'रवि किशन की फैन हूं भाई।' करीना कपूर खान के एक कमेंट ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी। सभी लोग अब इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

पिता की नाराजगी, लेदर बेल्ट का किस्सा और शुरुआती संघर्ष

कॉफी विद करण में जहां एक तरफ हंसी-मजाक हुआ, जिसने फैंस को काफी खुश कर दिया। वहीं, एपिसोड में एक बेहद भावुक क्षण भी आया, जब रवि किशन ने एक्टिंग के लिए अपने जुनून और शुरुआती संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार करते थे, और वह चाहते थे कि रवि किशन या तो बिजनेस संभालें या फिर सरकारी नौकरी करें।

रवि किशन ने बताया कि वह शौकिया तौर पर थिएटर करते थे और एक रामलीला के मंचन में उन्होंने साड़ी पहनी थी। उनके अनुसार, यह देखकर पिता बेहद नाराज हुए और लेदर बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी, यह पूछते हुए कि क्या वह फीमेल डांसर बनना चाहते हैं। रवि किशन ने कहा कि उस दौर में अभिनय को एक सम्मानित पेशे के रूप में सहजता से नहीं देखा जाता था, और तब उनकी मां ने उन्हें वहां से निकलने में मदद की थी क्योंकि पिता को लगता था कि इससे परिवार की बदनामी हो रही है।