scriptक्लाइमेट वॉरियर बनीं भूमि पेडनेकर, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगी यह काम | Bhumi pednekar turns climate warrior, start a campaign | Patrika News
बॉलीवुड

क्लाइमेट वॉरियर बनीं भूमि पेडनेकर, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगी यह काम

भूमि का कहना है, ‘बाकी देशों की तरह आज भारत भी जलवायु परिवर्तन के गहरे प्रभाव का सामना कर रहा है।

मुंबईSep 22, 2019 / 04:46 pm

Mahendra Yadav

Bhumi pednekar

Bhumi pednekar

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन का नाम ‘क्लाइमेट वॉरियर’ रखा गया है। इस कैंपेन के बारे में भूमि का कहना है, ‘बाकी देशों की तरह आज भारत भी जलवायु परिवर्तन के गहरे प्रभाव का सामना कर रहा है। चाहे पानी की कमी हो या विनाशकारी बाढ़ या पृथ्वी के तापमान में वृद्धि। ऐसे में यह मानवता के लिए खतरा बनकर उभर रहा है। इतना ही नहीं साल दर साल इसमें बढ़ोतरी भी हो रही है। लिहाजा इस क्रम में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने ‘जलवायु योद्धा’ नामक एक अखिल भारतीय अभियान की शुरूआत की है।’

 

View this post on Instagram

#ClimateWarrior

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on

बता दें कि भूमि अपने इस पर्यावरण संरक्षण के कैंपेन के तहत सोशल मीडिया पर लोगों को जलवायु और पर्यावरण अनुकूलन और जीवन विकल्पों को अपनाने की जानकारी देंगी। साथ ही पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिक समूहों द्वारा किए गए कार्यों को भी सामने लाया जाएगा।

 

क्लाइमेट वॉरियर बनीं भूमि पेडनेकर, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगी यह काम

भूमि ने बताया,’यह कैंपेन पर्यावरण को बचाने के लिए परिश्रम करने वाले लोगों के साथ बातचीत शुरू करने और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न होने वाली मुश्किलों को सामने लाने की दिशा में मेरा प्रयास है। यह एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से मैं लोगों को यह याद दिलाना चाहती हूं कि जलवायु परिवर्तन एक क्रूर हकीकत है। इसके कुछ गंभीर परिणाम भी होते हैं। यह आज के समय की जरूरत है और इस पहल के जरिए मैं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने की दिशा में काम करने जा रही हूं।’

Home / Entertainment / Bollywood / क्लाइमेट वॉरियर बनीं भूमि पेडनेकर, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगी यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो