बॉलीवुड

ये है सलमान खान का जबरा फैंन, मिलने के लिए साइकिल से तक किया 600 किलोमीटर का सफर

सलमान इन दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन की शूटिंग असम में कर रहे हैं। इस बात की जानकारी जब भूपेन लिकसन को हुई तो उन्होंने सलमान से मिलने का पूरा मन ….

Feb 14, 2020 / 05:52 pm

Shaitan Prajapat

bhupen likson

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती है। अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही मामला सलमान खान के फैन का सामने आया है। इस फैन ने अपने हीरो से मिलने के लिए साइकिल से 600 किलोमीटर का सफर तय कर गुवाहाटी पहुंचा। हम बात कर रहे हैं असम के तिनसुकिया के रहने वाले भूपेन लिकसन सलमान के फैन की।
साइकिल से तय की 600 किमी की दूरी
आपको बता दें कि सलमान इन दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन की शूटिंग असम में कर रहे हैं। इस बात की जानकारी जब भूपेन लिकसन को हुई तो उन्होंने सलमान से मिलने का पूरा मन बना लिया और अपनी साईकिल उठाकर निकल लिए। लिकसन ने भाईजान से मिलने के लिए 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया।
पहले से ही मशहूर है ये फैन
सलमान का ये फैन पहले से भी काफी मशहूर हैं। दरअसल, वर्ष 2013 में उन्होंने साइकल के हैंडल को बिना हाथ लगाए महज 60 मिनट में 48 किलोमीटर तक साइकिल चलाई थी। उनके इस कीर्तिमान को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स किया गया था। जैसा की हम जानते ही है कि सलमान खुद भी साइकलिंग करना कितना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते हुए देखा जाता है। अभी ये देखना है कि क्या सलमान ये फैन अपने हीरों से मिल पाता है या नहीं।
https://twitter.com/ANI/status/1228130549601947653?ref_src=twsrc%5Etfw
आने वाले फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान हाई स्तर का एक्शन करते नजर आएंगे। ‘राधे’ कोरियन फिल्म ‘द आउटलाॅज’ का हिंदी रीमेक है। इसमें भाईजान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। यह इस वर्ष ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसमें पूजा एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाएंगी। फरहाज समजी निर्देशत यह मूवी अगले साल ईद रिलीज होगी।

Home / Entertainment / Bollywood / ये है सलमान खान का जबरा फैंन, मिलने के लिए साइकिल से तक किया 600 किलोमीटर का सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.