scriptBig B आज मनाएंगे अपनी लाडली पोती आराध्या का जन्मदिन | Big B granddaughter aaradhya Bachchan celebrated her b'day | Patrika News
बॉलीवुड

Big B आज मनाएंगे अपनी लाडली पोती आराध्या का जन्मदिन

अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था, आराध्या अपने दादा की सबसे लाडली हैं

aradhya bachchan

aradhya bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन आज 4 साल की हो गई हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ। पैदा होने के बाद से ही आराध्या मीडिया में काफी चर्चित रही हैं। सबकी चहेती आराध्या अपने दादा के लिए सबसे खास हैं तभी उनके दादा ने पहले जन्मदिन पर उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में दी थी।

इस बार भी बिग बी देंगे जोरदार तोहफा
अमिताभ इस साल अपनी पोती को क्या गिफ्ट देने वाले हैं इसके बारे कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मेरी नन्ही पोती कल अपना जन्मदिन मनाएंगी। मैने उससे कहा कि कल तुम्हारा बर्थडे होगा लोग तुम्हें विश करेंगे और तुम्हारे लिए ढेर सारे तोहफे भी लेकर आएंगे। इस पर उसने कहा कि लेकिन मुझे भी उन्हें रिटर्न गिफ्ट देनें होंगे।

अभिषेक ने टि्वटर पर शेयर की बेटी तस्वीर
अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी की स्केच की एक फोटो शेयर की उसमें उन्होंने लिखा आज मेरी परी का जन्मदिन है..इस स्केच के लिए धन्यवाद।

Home / Entertainment / Bollywood / Big B आज मनाएंगे अपनी लाडली पोती आराध्या का जन्मदिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो