scriptबिग बॉस 14 के वीकेंड वार में नजर आएगी एकता कपूर | Bigboss 14 ekta kapoor immunity stone Rubina dilaik | Patrika News
बॉलीवुड

बिग बॉस 14 के वीकेंड वार में नजर आएगी एकता कपूर

बिग बॉस 14 के वीकेंड वार में नजर आएगी एकता कपूर

मुंबईNov 21, 2020 / 11:16 pm

Subodh Tripathi

एकता कपूर

एकता कपूर

बिग बॉस 14 के वीकेंड वार में इस बार टीवी क्वीन एकता कपूर नजर आएंगी। वह इस शनिवार के एपिसोड में अपनी वेब शोज डार्क वाइट सेवन और बिच्छू का खेल का प्रमोशन करने आ रही है। शो के मुख्य सुमित व्यास और दिव्येन्दु शर्मा भी उनके साथ नजर आएंगे।
दरअसल, बिग बॉस 14 के वीकेंड वार में एकता कपूर शो में कंटेंस्टेंट से टास्क करवाएंगी, साथ ही एक कंटेंस्टेंट को वे इम्यूनिटी भी देंगी। यह इम्यूनिटी कंटेंस्टेंट को नॉमिनेशन में सुरक्षित करेंगे। जानकारी के अनुसार इसके लिए रुबीना दिलैक को चुना है। एकता कपूर कविता और रुबीना से पवित्रा और एजाज की मिमिक्री करवाती हैं। एकता कपूर रुबीना दिलैक से काफी इंप्रेस होंगी और इम्यूनिटी स्टोन रुबीना को दे देंगी। इससे रुबीना नॉमिनेशन से बच जाएंगी। इस सप्ताह रुबीना नॉमिनेट थी, इसी बीच ऐसी खबरें हैं कि जान कुमार सानू का खेल इस हफ्ते खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी इस पर कोई ऑफिशयली घोषणा नहीं हुई है। अब जान एलिमिनेट होते हैं या नहीं यह शो में ही बताया जाएगा।

Home / Entertainment / Bollywood / बिग बॉस 14 के वीकेंड वार में नजर आएगी एकता कपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो