script‘इशकजादे’ नहीं गोविंदा की इस फिल्म से बॅालीवुड डेब्यू करने वाले थे अर्जुन कपूर, जानें उनसे जुड़ी खास बातें… | birthday special: know intresting facts about arjun kapoor | Patrika News

‘इशकजादे’ नहीं गोविंदा की इस फिल्म से बॅालीवुड डेब्यू करने वाले थे अर्जुन कपूर, जानें उनसे जुड़ी खास बातें…

Published: Jun 26, 2018 10:48:35 am

Submitted by:

Riya Jain

ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि अर्जुन ने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म इशकजादे से की थी। पर आपको बता दें यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी।

arjun kapoor

arjun kapoor

आज बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। काफी कम वक्त में अर्जुन ने लोगों के बीच अपनी खास जगह बना ली है। वह आज देश के टॅाप एक्टर्स में से एक हैं। अभी उनके कॅरियर को महज 6 साल हुए होंगे और अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास पहचान बना ली है। ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि अर्जुन ने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म इशकजादे से की थी। पर आपको बता दें यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी।

parineeti chopra and arjun kapoor
अर्जुन कपूर की पहली फिल्म

खबरों के मुताबिक अर्जुन ने बहुत साल पहले ही फिल्मों में एन्ट्री ले ली थी। फिल्मों में बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर निखिल आडवाणी को ‘कल हो ना हो’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ फिल्म में असिस्ट किया था। इतना ही नहीं फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ से अर्जुन कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक केमियो रोल में थे। इस बारे में खुद अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।
arjun kapoor

‘सलाम-ए-इश्क’ में अर्जुन कपूर टैक्सी ड्राइवर राजू का किरदार निभा रहे गोविंदा के यात्री बने थे। अर्जुन इस छोटे से अपीरियंस से काफी खुश थे लेकिन एडिटिंग के दौरान अर्जुन का यह सीन फिल्म से काट दिया गया। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था, ‘मैं गोविंदा जी की फिल्मों को बहुत पसंद करता था। मैं अपने आपको बहुत लकी समझता हूं कि बतौर एक्टर मेरी पहली फिल्म उनके साथ थी।’

arjun kapoor

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

गौरतलब है कि इन दिनों अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की तैयारी में जुटे हैं। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म साल 2007 में आई ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन और परिणीति आखिरी बार फिल्म ‘इशकजादे’ में नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में यह जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो