scriptचाहते तो आसनी से जा सकते थे राजनीति में ये सेलेब्स, लेकिन चुना दूसरा रास्ता | bollywood actors whose parents are politicians | Patrika News
बॉलीवुड

चाहते तो आसनी से जा सकते थे राजनीति में ये सेलेब्स, लेकिन चुना दूसरा रास्ता

फिल्मों के साथ इस क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं इन स्टार्स के माता-पिता
 

मुंबईDec 11, 2018 / 04:46 pm

Preeti Khushwaha

bollywood actors whose parents are politicians

bollywood actors whose parents are politicians

नेता और अभिनेता इन दो शब्दों में काफी समानता है। ठीक उसी तरह ही बॉलीवुड में आज ऐसे कई स्टार्स सफलता के रथ पर सवार है जिनका ताल्लुक राजनीतिक परिवार से है। इन सितरों ने राजनीती की कुर्सी को न पकड़कर एक अलग राह चुनीं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में संघर्ष किया और अपना मुकाम खुद हासिल किया। आज हम आपको ऐसे ही 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो राजनीतिक परिवार से हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में…

bollywood actors whose parents are politicians

रितेश देशमुख:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने राजनीति का दामन न थाम कर अभिनय की दुनिया को चुना। रितेश ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से की थी।

bollywood actors whose parents are politicians

अभिषेक बच्चन:
एक्टर अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन एक एक्ट्रेस होने के साथ ही सांसद भी हैं। जया के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी राजनीति में अपना हाथ आजमाया था लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर वापसी कर ली थी।

bollywood actors whose parents are politicians

सोनाक्षी सिन्हा:
सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा भी राजनीति से जुड़े हैं। साल 1991 में वह राजेश खन्ना के अपोजिट चुनाव लड़े थे।

bollywood actors whose parents are politicians

ईशा देओल:
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की मां एक्ट्रेस हेमा मालिनी लगातार राजनीति में सक्रीय हैं। वह मथुरा से सांसद रही हैं।

bollywood actors whose parents are politicians

सनी देओल-बॉबी देओल:
बॉलीवुड एक्टर सनी और बॉबी के पिता एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रीय रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / चाहते तो आसनी से जा सकते थे राजनीति में ये सेलेब्स, लेकिन चुना दूसरा रास्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो