scriptOscar 2024: ऑस्कर में इस भारतीय को किया गया याद, लगान और देवदास से है कनेक्शन | Bollywood director nitin chandrakanta desai got tribute in oscar 2024 | Patrika News
बॉलीवुड

Oscar 2024: ऑस्कर में इस भारतीय को किया गया याद, लगान और देवदास से है कनेक्शन

ऑस्कर 2024 में भारतीय आर्ट डायरेक्टर और नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। ऑस्कर 2024 के मंच पर इस डायरेक्टर के लिए मेमोरियम सेगमेंट चलाया गया।
 

मुंबईMar 11, 2024 / 12:11 pm

Swati Tiwari

nitin desai in oscar 2024

ऑस्कर्स में इस भारतीय डायरेक्टर को किया गया याद

Oscar 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2024) में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। 96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स (los angeles) के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में ओपेनहाइमर (Openhimer) और बार्बी (Barbie) का नाम सबसे ज्यादा सुनाई दिया।
ऑस्कर 2024 के मंच पर मेमोरियम सेगमेंट चलाया गया। इस दौरान एक वीडियो चलाकर कई फिल्मी दुनिया के कई नामी चेहरों को उनकी विरासत के लिए सम्मानित किया गया। इनमें भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) का नाम भी शामिल था। सिनेमा में नितिन देसाई के योगदान के लिए उन्हें ऑस्कर में याद किया गया।
https://twitter.com/hashtag/Oscars?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 2 अगस्त को एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मात्र 57 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 1942: ए लव स्टोरी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘राजू चाचा’ और ‘देवदास’ शामिल हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Oscar 2024: ऑस्कर में इस भारतीय को किया गया याद, लगान और देवदास से है कनेक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो