scriptजानें कितनी संपत्ति की मा लकिन हैं सिंगर नेहा कक्कड़, एक गाने के लेती हैं इतने लाख | Bollywood Singer Neha Kakkar lifestyle | Patrika News
बॉलीवुड

जानें कितनी संपत्ति की मा लकिन हैं सिंगर नेहा कक्कड़, एक गाने के लेती हैं इतने लाख

हाल ही में नेहा ने मर्सडिस ली हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

मुंबईJan 21, 2019 / 09:17 am

Preeti Khushwaha

neha kakkar

neha kakkar

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर neha kakkar ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। नेहा इनदिनों हिमांश कोहली संग अपने ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया पर नेहा ने ब्रेकअप के बाद कई पोस्ट किए। उन्हीं में से एक पोस्ट में उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात का खुलासा किया। खैर अब वह सब कुछ भूल कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं। ‘सेल्फी क्वीन’ के नाम से जानी जाने वाली नेहा ने साल 2006 के टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2008 में उन्होंने मीत ब्रडर्स द्वारा कंपोज्ड एलबम ‘नेहा द रॉक स्टार’ से अपने गाने की बेहतरीन शुरुआत की थी। क्या आप जानते हैं की नेहा के पास कितनी संपत्ति है और वह एक गाने के कितने चार्ज करती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं…

singer neha kakkar

इतने संपत्ति की मालकिन हैं नेहा:
नेहा गाने के साथ डांस और मॉडलिंग की तरफ भी ध्यान दे रही हैं। बता दें कि नेहा कई सारे लाइव शो का हिस्सा बन चुकी हैं। वह अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 50 से 60 करोड़ तक की संपत्ति है।

bollywood singer neha kakkar

एक गाने के लेती है इतने लाख:
नेहा एक गाने के करीब 10 से 15 लाख रुपए लिया करती हैं। बता दें की नेहा को महंगी-महंगी गाड़ियों का बहुत ही ज्यादा शोक हैं। नेहा के ऑडी रेंज रोवर सहित काफी बड़ी-बड़ी कार्स मौजूद हैं। हाल ही में नेहा ने मर्सडिस ली हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / जानें कितनी संपत्ति की मा लकिन हैं सिंगर नेहा कक्कड़, एक गाने के लेती हैं इतने लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो