शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो ऐड्स में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने ‘सारेगामापा लिटिल चैप्स’ और ‘स्टार वॉयस ऑफ इंडिया’ जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
बता दें रोमांटिक गानों के पॅापुलर सिंगर शान अपनी निजी जिंदगी में काफी शाए किस्म के इंसान हैं। वे रोमांटिक जरुर हैं लेकिन उससे भी ज्यादा शर्मीले हैं। लेकिन बता दें ये शर्मीले शान अपनी लाइफ में किसी रोमांटिक हीरो से कम नहीं रहे। उन्होंने अपनी पत्नी राधिका से लव मैरिज की थी। शादी के बाद शान के घर दो बेटों ने जन्म लिया, सोहम और शुभ।
अगर शान की लव स्टोरी की बात करें तो शान और राधिका की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। दोनों ने रिश्ते की शुरुवात दोस्ती से की और देखते ही देखते वे एक दूसरे को पसंद करने लगे। लेकिन शान बहुत शर्मीले थे। उन्हें राधिका को प्रपोज करने के लिए काफी हिम्मत जुटानी पड़ी। लेकिन एक दिन समुंदर के किनारे शान ने घुटनों पर बैठकर राधिका को प्रपोज कर ही दिया। उन्होंने राधिका से कहा, -ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।
राधिका के लिए ये किसी सपने से कम नहीं था। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी। राधिका के बाद शान के लिए सबसे बड़ा टास्क था राधिका के पैरेंट्स को मनाना। दोनों की उम्र में 6 साल का फर्क होने की वजह से ये रिश्ता होना थोड़ा मुश्किल था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत जुटाई और पहली बार शान राधिका के पैरेंट्स से मिलने गए। लेकिन अपली पहली मीटिंग में ही शान ने कांड कर दिया। उन्होंने सिल्वर कलर की पैंट और भड़कीली शर्ट पहनी हुई थी। शान को देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। लेकिन आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मान ही गए। राधिका और शान की शादी साल 2000 में हुई थी। उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। दोनों ही अपनी शादी से बेहद खुश हैं।