न्यासा देवगन ( Nysa Devgn )
अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन है। दोनों में न्यासा बड़ी हैं। 20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा इस वक्त सिंगापुर में अपनी एजुकेशन पूरी कर रही हैं। भारत में उनका आना कम होता है। घर से दूर न्यासा को अपने परिवार की याद अक्सर सताती है। जिसका पता उनके सोशल मीडिया अकाउंट से चलता है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। न्यासा की मां काजोल भी यह बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। काजोल ने कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘न्यासा इस समय बेकिंग में हाथ आजमा रही हैं और न्यासा को बेकिंग करना काफी पसंद भी है।’
समायरा कपूर ( samaira kapoor )
करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर से हुई थी। संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दो बच्चे है जिसमें समायरा उनकी बड़ी बेटी है दोनों का तलाक हो जाने के बाद करिश्मा कपूर को ही उनके दोनों बच्चो की कस्टडी सौंपी गई थी और अब करिश्मा ही अपने बच्चो का ध्यान रखती आ रही है। बता दें समायरा का जन्म साल 2005 में हुआ था। कुछ वक्त पहले करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने एक शार्ट फिल्म बनाई थी। जिसका नाम “Be Happy” था। आपको बता दे की समायरा कपूर की ये फिल्म “Be Happy” को बीननिअल चिल्ड्रनंस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए सेलेक्ट किया गया था। लेकिन वह अक्सर कैमरे से नजरें चुराती नजर आती हैं। समायरा को कैमरा पर आना पसंद नहीं हालांकि वह कभी पापराजी को बिल्कुल निराश नहीं करती। उनकी असल दिलचस्पी के बारे में तो हम नहीं जानते, लेकिन फिलहाल उनका फिल्मों में आने का कोई विचार नहीं है।
आरव कुमार ( aarav kumar )
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अक्सर अपने परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि अक्षय कुमार के बेटे आरव भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। इस पर अब अक्षय ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि आरव अभी बहुत छोटा है। उस पर किसी भी तरह का प्रेशर देना ठीक नहीं है। अक्षय ने अपने बयान में कहा- ‘आरव 16 साल का बच्चा है जो अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहा है, अभी उस पर किसी भी तरह का प्रेशर देना ठीक नहीं है।’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अक्षय ने कहा – ‘बच्चा तभी प्रेशर महसूस करता जब उनके माता-पिता उस पर डालते हैं। मैं ऐसा पिता नहीं बनना चाहता हूं। वैसे आरव को भी अक्सर कैमरा देख मुंह छिपाते देखा जाता है। उनकी मां एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी अपने बच्चों को पापराजी के सामने लाने से थोड़ा बचती हैं। ऐसे में कहना जरा मुश्किल है कि आने वाले समय में आरव कैमरे का सामना कर पाएंगे या नहीं।
आर्यन खान ( aryan khan )
एक्टर शाहरुख खान के बच्चे बचपन से चर्चा में रहे हैं। कई बार सुहाना को तो पापराजी के सामने पोज देते देखा गया लेकिन आर्यन हमेशा ही कैमरे से बचते नजर आए। अब जाकर आर्यन थोड़ा कैमरा फ्रेंडली दिखने लगे हैं। कुछ वक्त पहले बातचीत के दौरान शाहरूख खान ने बताया था कि उनके बेटे आर्यन अभिनेता नहीं निर्देशक बनना चाहते हैं।