scriptइन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, पढ़कर चौंक जाएंगे | Bollywood Stars and their real names | Patrika News
बॉलीवुड

इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, पढ़कर चौंक जाएंगे

कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने अपने नाम बदलें है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनके असली नाम क्या हैं।

Mar 13, 2018 / 03:22 pm

Mahendra Yadav

Tiger and Saif ali

Tiger and Saif ali

जब कोई बच्चा इस दुनिया में आता है तो दो चीजें उसे जन्म के साथ ही मिल जाती हैं, नाम और धर्म। हालांकि बाद में वह इन दोनों चीजों को अपनी मर्जी से बदल सकता है। कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसा ही किया। इन्होंने अपने नाम को बदला है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनके असली नाम क्या हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना नाम बदल लिया और अब वे इसी नाम से पॉपुलर हैं।
टाइगर श्रॉफ:
बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। इतना ही नहीं इनके पिता जैकी श्रॉफ ने भी अपना नाम बदला है। जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन ककुभाई है।
सैफ अली खान:

सैफ अली खान ने भी अपना नाम बदला है। सैफ अली खान का असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं। उनका असली नाम साजिद अली खान है।


प्रीति जिंटा:
फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है। उन्होंने साल 2016 में अमरीकी बिजनेसमैन गुडइनफ से शादी की है।

 

इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, पढ़कर चौंक जाएंगे
श्रीदेवी:
तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी श्रीदेवी का वास्तविक नाम श्री अम्मा येंगर अय्यपन है। पिछले दिनों ही श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। 24 फरवरी को होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई।


मिथुन चक्रवर्ती:
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जो कि मिथुन दा के नाम से मशहूर है, उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है।

इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, पढ़कर चौंक जाएंगे

रेखा:
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री रेखा का वास्तिवक नाम भानुरेखा गणेश है। रेखा ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री होने के साथ ही वह राज्यसभा सदस्य भी हैं। रेखा पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित हैं।


शाहिद कपूर:
वर्ष 2003 से फिल्म ‘इश्क—विश्क’ से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के बड़े स्टार बन चुके हैं। शाहिद कपूर के नाम के साथ खट्टर लगा था, जिसे बदलकर उन्होंने कपूर लगा लिया। इन्होंने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। अब वह एक बेटी के पिता हैं।
बॉबी देओल:
सुपरस्टार धर्मेन्द्र के बेटे बॉबी देओल का असली नाम विजय सिंह देओल है। बता दें कि वह जल्द ही सलमान के साथ फिल्म ‘रेस 3’में नजर आने वाले हैं। बॉली ‘गुप्त’, ‘बादल’, ‘जुर्म’, ‘बिच्छू’, ‘बरसात’, ‘अजनबी’, ‘सोल्जर’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, पढ़कर चौंक जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो