मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शिरकत की। यूएस के ह्यूस्टन शहर में आयोजित इस प्रोग्राम में हजारों अप्रवासी भारतीयों ने शिरकत की। इसे लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिला। बॉलीवुड ने भी सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को लेकर रिएक्शन शेयर किए। इनमें सलमान खान, करण जौहर, अनुपम खेर, ऋषि कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं।