24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी स्टार से कम नहीं हैं, बॉलीवुड के ये स्टंटमैन और वूमेन

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर लीड एक्टर्स खतरनाक स्टंट को करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। पर्दे पर दिखने वाले खतरनाक सीन कोई और नहीं खुद स्टंट मैन और महिलाएं करती हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 7 Oct 2021, 4:01 PM IST

Bollywood Stuntmen And Women Who Deserve Equal Credit As The Actors

Geeta Tandon

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों दिखाए जाने वाले एक्टर एक्ट्रेस के कारनामें हर किसी के दिल में जगह बना लेते है। जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर लीड एक्टर्स खतरनाक स्टंट को करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। पर्दे पर दिखने वाले खतरनाक सीन कोई और नहीं खुद स्टंट मैन और महिलाएं करती हैं। जिनको बिलकुल एक्टर और एक्ट्रेस जैसा बना दिया जाता है। आज हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं।

रेशमा पठान- बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश की पहली स्टंट वुमेन रेशमा पठान आज भले ही 68 उम्र पार कर चुकी है, लेकिन वह किसी भी तरह के जोघिम भरे स्टंट करने से नहीं कतराती है। मात्र 14 वर्ष की उम्र से ही उन्होनें स्टंट करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म बतौर स्टंट आर्टिस्ट 'एक खिलाड़ी 52 पत्ती' थी, उसमें उन्होंने लक्ष्मी छाया जी का डुप्लीकेट रोल किया था। रेशमा पठान ने कई बड़ी- से बड़ी एक्ट्रेस का डुप्लीकेट रोल अदा कर अपने लिये एक खास जगह बनाई है।

आसमा शेख- आज के दौर में भी स्टंट वुमन आसमा शेख अपना काम बखूबी कर रही हैं। फिल्म 'छपाक' हो या फिर कंगना रनौत की एक्शन सीक्वेंस 'मणिकर्णिका' हो, 'बाजीराव मस्तानी' में मस्तानी के तलवारबाजी और घुड़सवारी हो या फिर 'फिलौरी' में अनुष्का शर्मा के लिए भूतिया एक्शन अपनी लंबी हाइट और अच्छी कद काठी होने की वजह से आज की सभी लीडिंग एक्ट्रेसेस के लिए आसमा शेख को पूरी तरह से परफेक्ट माना जाता है।

गीता टंडन- कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं गीता टंडन एक ऐसी बहादुर महिला है जिन्होनें कई बड़ी एक्ट्रेस के बॉडी डबल रोल प्ले किए। करीना, आलिया, दीपिका, नेहा, धूपिया, दिव्या दत्ता और ऐश्वर्या राय की 'जज्बा' में भी इन सभी की बॉडी डबल करने वाली गीता टंडन है। बॉलीवुड में स्टंट मैन का करियर 1968 से रेशमा ने शुरू किया था।

एमएस बलराम- रावण फिल्म में अभिषेक बच्चन के सभी खतरनाक स्टंट सीन एमएस बलराम द्वारा किए गए थे। चूंकि बलराम और अभिषेक एक जैसे दिखते हैं, इसलिए किसी को भी नहीं पता था कि उन्होंने ये सारे स्टंट सीन किए हैं।

एल बर्नी - लोग सलमान खान के एक्शन सीन को बहुत पसंद करते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में विस्फोटक एक्शन सीन होते हैं। सलमान खान की एक था टाइगर में भी काफी एक्शन सीन थे। फिल्म के ज्यादातर स्टंट सीन सलमान खान के आउटफिट पहने जावेद एल बर्नी ने किए थे।

रियाज शेख- रियाज शेख इस व्यवसाय में लगभग 25 वर्षों से हैं। उनके पिता भी स्टंटमैन रह चुके हैं। रियाज ने गोविंदा जैसे अभिनेताओं के लिए स्टंट करना शुरू किया था, अब ऋतिक रोशन जैसे एक्टर के लिए बॉडी डबलिंग कर रहे हैं। रियाज ने ऋतिक रोशन के बॉडी डबलिंग करते हुए एक इमारत की 32 वीं मंजिल से कूदना पड़ा था।

आसिफ मेहता- आसिफ मेहता सात साल से अधिक समय से स्टंटमैन हैं, और उन्होंने मनोज बाजपेयी और इमरान हाशमी जैसे अभिनेताओं के लिए स्टंट किए हैं।

हाजी कसम- इंडस्ट्री के बेहतरीन स्टंटमैनों में से एक हाजी भाई ने 1991 में काम के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। हवा के बीच में एक कार को उल्टा पलटना हाजी कसम का काम का हिस्सा था। तेजाब, इनाम दस हजार और करिश्मा जैसी फिल्मों में उनके कार स्टंट एनिमेटेड पल्प फिक्शन से कम नहीं थे। फिल्म हमला की शूटिंग के दौरान हाजी भाई को पानी में एक कार चलानी थी और उसमें से कूदना था। दुर्भाग्य से, वह अंदर फंस गए और बाहर नहीं आ सके। हाजी की 40 साल की उम्र में कैमरे पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: वो फिल्में जिनके कारण बर्बाद हो गया एक्टर और एक्ट्रेस का करियर