बॉलीवुड

बोनी कपूर का बड़ा खुलासा : बताया क्यों नहीं किया अर्जुन को लॉन्च, सलमान संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

बोनी कपूर ने बताया कि अर्जुन को अभिनय की दुनिया में उतारने के लिए सलमान ने ही सुझाव दिया। मैं अर्जुन हमेशा से फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था ….

Feb 16, 2020 / 05:30 pm

Shaitan Prajapat

boney kapoor salman khan

बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों अपने एक बयाने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। हाल ही में एक दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बच्चों अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी और खुशी के बारे में खुलकर बातें की। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ रिश्तें को लेकर भी कहा है, जो सोशल मीडिया छाया हुआ है। आपको बता दें कि सलमान और बोनी कपूर अच्छे दोस्त रह चुके हैं। दोनों ने साथ में ‘वॉन्टेड’ और ‘नो एंट्री’ जैसी हिट मूवीज दी हैं, लेकिन 2009 में वॉन्टेड के बाद से दोनों फिर कभी साथ नजर नहीं आए।

सलमान का एहसान रहेगा
बोनी कपूर ने बताया कि अर्जुन को अभिनय की दुनिया में उतारने के लिए सलमान ने ही सुझाव दिया। मैं अर्जुन हमेशा से फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था और इसलिए मेरे पास उसे लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन जब सलमान ने सुझाव दिया तो अर्जुन अभिनय के लिए तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे ऊपर सलमान का यह एहसान रहेगा। लेकिन दुर्भाग्य से सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है।

boney kapoor

अर्जुन मेरे दिल में
बोनी के मुताबिक अर्जुन के मलाइका संग अफेयर की वजह से ही सलमान के बोनी-अर्जुन दोनों के साथ रिश्ते बिगड़े हैं। उन्होंने जवाब दिया कि उनके सभी बच्चे उनके पसंदीदा हैं, लेकिन खुशी कपूर उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा, खुशी मेरी आंखों की तारा है, क्योंकि वो सबसे छोटी है और मेरी सबसे छोटी संतान है। उन्होंने कहा कि अर्जुन मेरे दिल में है। मैं अपने बच्चों के लिए अपने प्यार के बारे में बहुत मुखर नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उनके लिए मेरा प्यार स्वाभाविक हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / बोनी कपूर का बड़ा खुलासा : बताया क्यों नहीं किया अर्जुन को लॉन्च, सलमान संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.