बीआर चोपड़ा का ये बंगला पॉश इलाके में था। ये 25,000 स्क्वायर फीट में बना हुआ था। इस बंगले की कीमत 183 करोड़ रुपये लगाई गई, जिसे रियल एस्टेट डेवलपर रहेजा कॉर्प ने खरीदा है। डील के बाद कंपनी ने 11 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का पैसा भर दिया है। सुनने में ये भी सामने आया है कि रहेजा कॉर्प ने इस बंगले को एक प्रीमियम आवासीय परियोजना बनाने के लिए खरीदा है।