1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्कर में जाने वाली फिल्म ‘छेल्लो शो’ के एक्टर का निधन, 2 दिन बाद रिलीज होनी थी फिल्म

इस साल ऑस्कर में जाने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का 10 साल की उम्र में निधन हो गया। ये फिल्म दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 11 Oct 2022, 11:50 AM IST

chhello show aka last film show actor rahul koli dies of cancer

chhello show aka last film show actor rahul koli dies of cancer

भारत की ओर से 95वें एकेडमी अवॉर्ड (Oscar) में एंट्री पाने वाली गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' (Chhello Show) के चाइल्ड आर्टिस्ट राहुल कोली (Rahul Koli) का निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से राहुल कोली ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले उनके निधन से ना केवल पूरी टीम गमगीन हो गई है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है। राहुल के पिता ने बताया कि राहुल को बुखार आ रहा था और फिर उसे खून की उल्टियां हुईं। राहुल की फिल्म 2 दिन बाद रिलीज होनी है।

राहुल कोली के पिता रामू कोली ने बताया, 'रविवार को उसने नाश्ता किया और फिर उसे लगातार रह रहकर बुखार आ रहा था और फिर उसे तीन बार खून की उल्टियां हुईं और फिर मेरा बच्चा नहीं रहा। हमारा परिवार टूट गया, लेकिन हम उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी 'लास्ट फिल्म शो' जरूर देखेंगे जो कि 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

पिता रामू कोली ने कहा- वह बहुत खुश था और यहां तक कि उसने कहा भी था कि हमारी 14 अक्टूबर के बाद लाइफ एकदम बदल जाएगी। लेकिन वह उसके पहले ही हमें छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें- रेखा के साथ नाम जुड़ने पर चढ़ा था अमिताभ बच्चन का पारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल कोली को ल्यूकेमिया था, जिस वजह से उनको 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वह इस जंग को हार गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद परिवार ने हप्पा गांव में एक शोक सभा रखी।

राहुल अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़े थे। राहुल को का पिछले चार महीने से गुजरात कैंसर रिसर्त इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद से इलाज चल रहा था। उन्हें ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) था।

परिवार को इस बीमारी के बारे में भी मूवी की शूटिंग के बाद पता चला। उन्हें शुरू में तो हल्का बुखार था। दवा के बाद भी वह नहीं जा रहा था। रविवार, 9 अक्टूबर को जब राहल ने ब्रेकफास्ट किया उसके बाद से ही उनको तेज बुखार हो गया। दिन में तीन बार उनको खून की उल्टी भी हुई। इसके बाद उनका निधन हो गया।

फिल्म 'छेल्लो शो' का नाम 'द लास्ट शो' भी है और इस फिल्म में राहुल कोली के अलावा भविन के अलावा ऋचा मीना, भावेश श्रीमली, परेश मेहता और टिया सबेश्चियन ने अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन नलिन ने किया है।

95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में जाने की खुशी में फिल्म के मेकर्स ने इसे देशभर के 95 सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। इसी के साथ फिल्म को 100 रुपये से भी कम में देख पाएंगे। राहुल कोली ने फिल्म में मनु का किरदार निभाया था, जोकि एक रेलवे सिग्नलमैन के बेटे और लीड रोल निभाने वाले समय के करीबी दोस्त बने थे।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने की पैटरनिटी लीव पर जाने की तैयारी