1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan Birthday: रेखा के साथ नाम जुड़ने पर चढ़ा था अमिताभ बच्चन का पारा, कहा- ‘मुझे आपत्तिजनक हालत में…’

अमिताभ बच्चन यानी आज बिग बी का जन्मदिन है। अमिताभ आज लोगों के दिलों में राज करते हैं। कोई उनका दीवाना है, तो किसी के लिए वो आदर्श, उदहारण और प्रेरणा हैं। वैसे तो जया और अमिताभ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन एक समय था जब बिग बी का नाम रेखा के साथ जुड़ने लगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 11 Oct 2022, 10:03 AM IST

amitabh bachchan shocked associate with rekha said did anyone see me in an objectionable condition

amitabh bachchan shocked associate with rekha said did anyone see me in an objectionable condition

अमिताभ बच्चन का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हिंदी फिल्म जगत और सदी के महानायक अमिताभ हिंदी सिनेमा के जिस मुकाम पर आज हैं वहां पहुंचना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। बिग बी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। एक जमाना था जब बॉलीवुड से लेकर आम लोगों की जुबां पर बस रेखा (Rekha) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के प्यार की खबरें हुआ करती थीं।

दोनों के अफेयर की कहानियां आज भी बॉलीवुड गलियारों में कही न कही घूमती नजर आ जाती है। आज भी दोनों का कोई न कोई किस्सा उनके फैंस के सामने उजागर हो जाता है जो हैरान करने वाला होता।

भले ही दोनों का प्रेम परवान न चढ़ा हो लेकिन नाम तो हमेशा साथ ही लिया गया। रेखा की बातों में अक्सर अमिताभ का नाम सामने आता था।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने की पैटरनिटी लीव पर जाने की तैयारी

रेखा से एक इंटरव्यू में पूछा गया- क्या आपको अमिताभ बच्चन से मोहब्बत है। रेखा ने कहा- ये कैसा बेवकूफाना सवाल है। किसे नहीं होगी मैं किसी भी ऐसी महिला…बच्चे या बड़े से नहीं मिली हूं जिसे अमिताभ से दीवानगी की हद तक मोहब्बत न हो, तो फिर मुझे ही क्यों अलग किया जाता है। मैं भी उनसे प्यार करती हूं, जैसे दूसरे करते हैं।

ऐसा ही एक सवाल बिग बी से भी रेखा के बारे में पूछा गया, जिसे सुनकर अमिताभ का पारा हाई हो गया था। रेखा और आपके बारे में लोग क्यों बातें उछालते हैं।

इसपर अमिताभ बोले -ये तो उन्हीं से पूछिए। रिपोर्टर ने कहा- किससे? बिग बी बोले - मीडिया से, जो इस तरह की बातें उछालते हैं। मैंने इस तरह को आरोपों का बहुत बार सामना किया है। कुछ ने तो ये दावा किया कि वो मेरे घर रहने के लिए आई हैं। ऐसा कैसे हो सकता है? आप बताइए। मेरा परिवार है। बूढ़े मां-बाप हैं। सब एक साथ रहते हैं।

बिग बी ने आगे कहा कि- मैं मीडिया से पूछना चाहता हूं। क्या उन लोगों ने मुझे उस महिला के साथ कुछ भी गलत करते हुए देखा या कुछ अनैतिक करते हुए वाकई देखा है? आप बताइए कि आपने हम दोनों को साथ में कब देखा?

यश चोपड़ा की साल 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सिलसिला’ के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा को कभी भी पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया। इससे पहले दोनों ने साथ में 'सुहाग', 'गंगा की सौगंध', 'नमक हराम', 'दो अनजाने', 'ईमान धर्म' और 'मिस्टर नटवरलाल' जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 17 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेगी 'गजनी' की कहानी