1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेगी ‘गजनी’ की कहानी, लेकिन इस बार फिल्म में आमिर नहीं दिखेगा ये हीरो!

2008 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म गजनी ने लोगों के दिमाग को हिलाकर रख दिया था। लोगों को फिल्म खूब पसंद आई थी। अब एक बार फिल्म का दूसरा पार्ट दस्तक देने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 10 Oct 2022, 2:22 PM IST

ghajini 2 on cards ar murugadoss to return to direction with ghajini sequel starring suriya not aamir khan

ghajini 2 on cards ar murugadoss to return to direction with ghajini sequel starring suriya not aamir khan

साल 2008 में आई 'गजनी' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इसमें आमिर ने एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया था जो कुछ समय के बाद बातें भूल जाता था। लोगों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई थी। अब आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का सीक्वल बनने जा रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्‍टर एआर मुर्गदास अपनी इस बंपर फिल्‍म को फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी ओर से अभी तक इस बाबत कोई आध‍िकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

खबर ये भी है कि इस बार डायरेक्टर 'गजनी 2' को पैन इंडिया रिलीज करेंगे। इससे साफ है कि हिंदी में रीमेक के अलावा मुर्गदास फिल्‍म को तम‍िल के साथ ही तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शालीन से नजदीकियों पर सुंबुल के पापा ने तोड़ी चुप्पी

साल 2008 में आई 'गजनी' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में आमिर का शानदार ट्रांफर्मेंशन देखा गया था। उनकी बॉडी और एक्शन ने इस फिल्म को दर्शकों के लिए बेहद ही खास बना दिया था। ये फिल्म तमिल फिल्‍म की हिंदी रिमेक थी। मजे की बात ये है कि दोनों ही भाषाओं में यह फिल्‍म ब्‍लॉकस्‍टर रही थी और अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने को तैयार है।

इस बार फिल्म में आपको कई बदलाव देने को मिलेंगे। खबर है कि इस बार फिल्म में आमिर खान की जगह कोई दूसरा एक्टर देखने को मिलेगा।

सूर्या हमेशा से एआर मुर्गदास के फेवरेट रहे हैं, जबकि मिस्‍टर परफेक्‍शन‍िस्‍ट आमिर खान ने फिल्‍म के रीमेक में जी जान लगा दी थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो कहा जा रहा है कि एआर मुर्गदास ने 'गजनी 2' में सूर्या के नाम पर विचार कर रहे हैं।

इन दिनों सूर्या पने करियर के पीक पर हैं और उनकी फिल्में धड़ाधड़ चल रही हैं। नकी पिछली फिल्‍में 'जय भीम' और Etharkkum Thunindhavan ने जमकर वाहवाही लूटी और ताबड़तोड़ कमाई की। यदि 'गजनी 2' में सूर्या आते हैं तो एआर मुर्गदास और सूर्या की साथ में यह तीसरी फिल्‍म होगी।

2008 में आई फिल्म गजनी की बात करें तो फिल्म में आमिर खान, असिन, जिया खान, टीनू आनन्द, प्रदीप रावत, खालिद सिद्दकी आदि मुख्य भूमिका में नजर आये, जिसका सह-लेखन और निर्देशन ए.आर मुरुगदोस ने किया था।

यह भी पढ़ें- फिल्म आदिपुरुष के बचाव में आए रामानंद सागर के बेटे!