23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म आदिपुरुष के बचाव में आए रामानंद सागर के बेटे! बोले- ‘समय के साथ धर्म…’

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म विवादों में घिरी हुई है। फिल्म सोशल मीडिया पर अपने VFX और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है। इस बीच रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस फिल्म पर खुलकर अपनी राय रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 10 Oct 2022, 11:46 AM IST

adipurush controversy ramanand sagar son defends prabhas and saif ali khan movie

adipurush controversy ramanand sagar son defends prabhas and saif ali khan movie

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) सोशल मीडिया पर अपने VFX और किरदारों को लेकर ट्रोल हो रही है। लोगों का कहना है कि VFX बच्चों के कार्टून और एनिमेशन फिल्मों जैसा बनाया है, जो देखने में नकली सा लग रहा है। साथ ही फिल्म में नजर आने वाले किरदारों को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है। अब इसपर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने अपनी राय रखी है।

एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम सागर ने 'आदिपुरुष' को लेकर अपने विचार साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'आप कैसे किसी को कुछ बनाने से रोक सकते हैं? समय के साथ धर्म बदलता है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत को जो ठीक लगा उन्होंने वैसा किया।'

इस दौरान उन्होंने फिल्म का पक्ष लेने से इनकार कर दिया और कहा कि ओम राउत ने इस फिल्म को रामायण नहीं कहा है। इंटरव्यू में प्रेम सागर ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा कोई प्रोजेक्ट मिलता तो वह उसे नहीं करते, क्योंकि न तो उनकी ऐसी परवरिश रही और न ही ऐसा कल्चर है।

यह भी पढ़ें- कानूनी पछड़ों में फंसी 'आदिपुरुष'

इस मुद्दे पर 'टीवी के राम' यानी अरुण गोविल का भी बयान आ चुका है। उन्होंने इस फिल्म के टीजर पर नाराजगी जताई है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि 'सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है।'

उनके साथ लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इस बारे में बात की है। बकौल सुनील, ट्रेलर में किरदारों के लुक पचाने लायक नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों को पहले पूरी फिल्म देखने का इंतजार करना चाहिए।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ साल 1987 में दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये शो आज भी काफी लोकप्रिय है। फिल्म में जहां प्रभास 'भगवान राम' के किरदार में नजर आ रहे हैं तो, वहीं सैफ अली खान 'रावण' के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी 'माता सीता' के किरदार में नजर आने वाली हैं। लोगों को टीजर में दिखाए जाने वाले VFX, किरदार और उनके लुक्स पसंद नहीं आ रहे हैं।

निर्माताओं द्वारा पहले ही इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई थी कि ये फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है, लेकिन टीज़र में जिस तरह से सभी किरदारों को दिखाया गया है उसका उल्लेख किसी भी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में नहीं है।

यह भी पढ़ें- होस्ट की सीट पर बैठीं जया

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग