23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होस्ट की सीट पर बैठीं जया, अमिताभ बच्चन ने पकड़ी हॉटसीट, पत्नी के इस सवाल पर क्लीन बोल्ड हुए बिग बी

टीवी का पसंदीदा रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14' हर घर में देखा जाने वाला शो है। दिन प्रति दिन ये शो और रोमांचक होता जा रहा है। अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। शो पर बिग बी के बेटे और पत्नी पहुंचे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 10 Oct 2022, 10:54 AM IST

kbc 14 amitabh bachchan on hot seat facing wife jaya questions with abhishek

kbc 14 amitabh bachchan on hot seat facing wife jaya questions with abhishek

अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) को होस्ट कर रहे हैं। बिग बी 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे। बिग बी के जन्मदिन पर विशेष एपिसोड में उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन शो की शोभा बढ़ाएंगे। इस दौरान जया बच्चन बिग बी पर सवाल दागती नजर आएंगी। अमिताभ के बर्थडे स्पेशल एपिसोड के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। शो में अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के कुछ खास पलों को दोहराते दिखने वाले हैं।

अबतक अमिताभ बच्चन ही 'केबीसी' के होस्ट बनकर कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आए, लेकिन अब नए एपिसोड में जया बच्चन ने होस्टिंग की कमान संभाली।

हाल ही में सोनी टीवी की तरफ से इस खास एपिसोड का एक प्रोमो फैंस के सामने शेयर किया गया है, जिसमें में हॉट सीट पर बिग बी अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग दिखाई दे रहे हैं और उनकी लविंग वाइफ जया बच्चन (Jaya Bachchan) उनसे मजेदार सवाल करती हुई दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें- कानूनी पछड़ों में फंसी 'आदिपुरुष'

केबीसी का यह खास प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देख फैंस काफी खुश हैं। प्रोमो पोस्ट पर फैंस बिग बी को एडवांस में जन्मदिन की बधाई देते हुए कमेंट कर रहे हैं। ऐसा बहुत कम हुआ है जब अमिताभ बच्चन होस्ट की कुर्सी छोड़कर हॉटसीट पर बैठे हैं।

11 अक्टूबर वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन को जया बच्चन के सवालों में उलझते हुए साफ देखा जा सकता है।

प्रोमो में जया बिग बी से कहती हैं, 'मैंने देखा तो नहीं है पर सुना है की आप जब किसी के काम या स्वभाव से प्रभावित होते हैं, तो आप उनको फूल भेजते हैं, चिट्ठी भेजते हैं, लेकिन आज तक आपने मुझे नहीं भेजा मेरा साथ वैसा आज तक मुझे कभी नहीं मिली, भेजते हैं?' जया के इस शिकायत के बाद, बिग बी अवाक रह जाते हैं और कहते हैं, 'ये शो क्या सार्वजनिक हो रहा है.. यार ये गलत बात होगी'। इस पर अभिषेक बच्चन कहते हैं, 'बिलकुल नहीं..आगे-आगे देखिए होता है क्या।'

जया यही नहीं रुकी उन्होंने दूसरा सवाल पूछा कि अगर आप मेरे साथ किसी टापू पर फंस जाएं तो आप क्या करेंगे? इस पर अभिषेक बच्चन मजाक में अपने पिता से कहते हैं। एक लाइफ बोट ले सकते हैं। वहां से भाग सकते हैं या फिर... इस पर अमिताभ हंस पड़ते हैं। ऑप्शन पूछने पर जया कहती हैं कि कोई ऑप्शन नहीं हैं। अमिताभ इस सवाल पर सोच में पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब कभी नहीं होगी दयाबेन की वापसी?