23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानूनी पछड़ों में फंसी ‘आदिपुरुष’, फिल्म पर रोक की मांग को लेकर दिल्ली अदालत में याचिका दायर

हाल में साउथ सुपरस्टार प्रभार और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद बवाल मच गया। फिल्म में VFX से लेकर किरदारों तक को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं। अब फिल्म कानूनी पछड़ों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म पर रोक को लेकर दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 8 Oct 2022, 3:49 PM IST

adipurush movie in trouble plea filed in delhi court seeking stay on release

adipurush movie in trouble plea filed in delhi court seeking stay on release

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर बवाल बढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर शुरू हुई विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तमाम हिंदू संगठनों ने अभी तक इस फिल्म के टीजर पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और फिल्म को बैन करने की मांग कर चुके हैं। अब इस बीच दिल्ली की एक अदालत में आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ एक याचिका दाखिल हुई है।

याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म के टीजर में ना सिर्फ रावण के किरदार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, बल्कि भगवान राम और हनुमान जी के भी किरदार के साथ छेड़छाड़ की गई है।

याचिका में कहा गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान को चमड़े की पट्टियां पहनाकर उनके किरदार को अनुचित तरीके से पेश किया जा रहा है। साथ ही रावण को भी गलत रूप में दिखाया गया है, इसलिए इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब कभी नहीं होगी दयाबेन की वापसी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ के एक वकील ने फिल्म की स्टार कास्ट प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन सहित इसके निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ के वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि फिल्म में हिंदू देवताओं, भगवान राम और हनुमान के किरदारों का गलत चित्रण किया गया है। प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। हाल ही में भाजपा नेता राम कदम ने भी इस फिल्म को रिलीज ना होने देने की धमकी दी थी।

प्रभास-स्टारर का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में रिलीज़ किया गया था, जो तुरंत ही विवाद का मुद्दा बन गया। अब ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने VIDEO शेयर कर दिखाई घर के कोने- कोने की झलक

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग