अशोक पंडित के मुताबिक, हमले के बाद शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच डर का माहौल था। हालांकि, पुलिस और सरकार की ओर से आरोपियों के खिलाफ तेजी से की गई कार्रवाई ने लोगों का भरोसा बढ़ाया। उन्होंने बताया कि घटना के दो दिन के भीतर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे यह संदेश गया कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।