24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

Deepika Padukone Shah Rukh Khan King Shoot: दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के जन्म के ठीक 36 दिन बाद 26 अक्टूबर को शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग फिर से शुरू करने जा रही हैं। फिल्म के इस गाने की शूटिंग मुंबई में होगी। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 23 Oct 2026, 6:49 PM IST

Deepika Padukone King shoot

शाहरुख़ खान की किंग के लिए जल्द शूटिंग शुरू करेंगी दीपिका पादुकोण। (फोटो सोर्स: instagram- @ANI and @deepikapadukone)

Deepika Padukone King Shooting: धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद काम पर लौटने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग फिर से शुरू कर सकती हैं। यह जानकारी दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के दूसरे बच्चे (19 सितंबर, 2026 को जन्मे) के आने के 36 दिन बाद सामने आई है।

'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और शाहरुख मुंबई में एक बड़े गाने की शूटिंग के लिए फिर से साथ आएंगे। इस गाने को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं और इसमें फिल्म की पूरी कास्ट के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, गाने का टाइटल या संगीतकार के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरे बच्चे के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग पर लौट रही हैं दीपिका

दीपिका अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लगभग एक महीने से ज्यादा समय बाद सेट पर वापसी कर रही हैं। दीपिका और रणवीर की शादी नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई थी, और 8 सितंबर, 2024 को अपनी उन्होंने अपनी पहली बेटी 'दुआ' का स्वागत किया था। इन दोनों का रिश्ता 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 2015 में उनकी सगाई हुई और फिर उन्होंने कोंकणी और सिंधी दोनों परंपराओं के अनुसार शादी की।

पहले भी कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकी है शाहरुख और दीपिका

इस शूटिंग की खबर ने फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिसमें दीपिका और शाहरुख एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी की शुरुआत 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से हुई थी। इसके बाद वे 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

करीना कपूर की भी हो सकती है अहम भूमिका

शाहरुख और दीपिका के अलावा, इस फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन और अरशद वारसी के भी नजर आने की उम्मीद है। ऐसी भी खबरें हैं कि करीना कपूर खान इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि फिल्म में करीना 'डैडी कूल' गाने पर शाहरुख के साथ डांस करती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग इसी महीने दक्षिण अफ्रीका में होगी। हालांकि, करीना के इस फिल्म में होने या इस गाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के बारे में

लगभग 450 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म का फर्स्ट लुक 2025 में सामने आया था और 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का बड़ा बाजत इसे सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बना रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग