24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

Ram Gopal Varma post: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा ने तीखा बयना दिया है। उन्होंने कहा कि शूटर केवल अंडरवर्ल्ड का एक सस्ता मोहरा होते हैं। असली मास्टरमाइंड हमेशा सुरक्षित रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 24 Oct 2026, 12:43 PM IST

Ram Gopal Varma post on tiger shroff accused and mumbai police underworld don

राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर बयान दिया (Photo Source- ANI)

Ram Gopal Varma Post On Tiger Shroff: बॉलीवुड के मशहूर और बेबाक फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) अपने तीखे बयानों और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 18 अक्टूबर बीते रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार किया और जांच तेज कर दी। अब इसी को लेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उनके इस बयान ने एक बार फिर अंडरवर्ल्ड के काले सच और अपराध जगत के काम करने के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ को लेकर किया नया पोस्ट

राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि जो लोग टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के पकड़े जाने पर जश्न मना रहे हैं, उन्हें असलियत जान लेनी चाहिए। उन्होंने अंडरवर्ल्ड की कार्यप्रणाली को समझाते हुए बताया कि जो व्यक्ति असल में ट्रिगर दबाता है, वह पूरे आपराधिक सिंडिकेट का सबसे आसानी से बदला जा सकने वाला, सबसे कम अहमियत रखने वाला और सबसे सस्ता हिस्सा होता है।

राम गोपाल वर्मा ने लिखा, "अंडरवर्ल्ड में शूटर को सबसे कम पैसे मिलते हैं, क्योंकि उसकी अहमियत सिर्फ शारीरिक होती है और वह भी कुछ समय के लिए। एक बार काम पूरा हो जाए, तो उसकी कोई जरूरत नहीं रह जाती। उन्हें किसी इमारत के निर्माण में लगे मजदूरों की तरह समझा जा सकता है, क्योंकि मजदूर न तो इमारत का डिजाइन बनाते हैं और न ही उसके मालिक होते हैं। अंडरवर्ल्ड में शूटर वही मजदूर है।"

"मास्टरमाइंड हमेशा सुरक्षित रहते हैं, यही वजह है कि बॉलीवुड पर छाया है डर"

सत्ता और अपराध के लॉजिक को समझाते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि जिस तरह राजा या सेनापति खुद जंग के मैदान में नहीं लड़ते, बल्कि सैनिक लड़ते हैं, ठीक उसी तरह आपराधिक संगठनों में भी फैसले लेने वाले आका खुद को जोखिम से दूर रखते हैं। सरगना को खुद हर हत्या करनी पड़े, तो वह बहुत जल्द पकड़ा जाएगा या मारा जाएगा। यही कारण है कि वह ऐसे मोहरों का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें आसानी से रिप्लेस किया जा सके।

उन्होंने आखिर में साफ किया कि शूटर्स का पकड़ा जाना पुलिस की कोई बहुत बड़ी अंतिम जीत या अंडरवर्ल्ड का कोई बड़ा नुकसान नहीं है। यही कड़वा सच है कि आज भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड हस्तियों के दिलों में डर का साया छाया हुआ है।

बता दें, 18 अक्टूबर को फुटबॉल मैदान से निकलते हुए टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए थे। लेकिन उनके ड्राइवर को इस दौरान गोली लग गई थी और साथ ही एक फैन को भी गोली लगी थी। ऐसे में दोनों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग